इलेक्शन

NCP ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जीशान सिद्दीकी को बनाया बांद्रा ईस्ट से अपना प्रत्याशी

Maharashtra Assembly Elections: एनसीपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने नवाब मलिक की बेटी सना मलिक अणुशक्ति नगर से मैदान में उतारा है। वहीं पार्टी ने जीशान सिद्दीकी को बांद्रा ईस्ट से टिकट दिया है।

Image

एनसीपी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maharashtra Assembly Elections-2024: एनसीपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार, नवाब मलिक की बेटी सना मलिक अणुशक्ति नगर से चुनाव लड़ेंगी। जीशान सिद्दीकी बांद्रा ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे।

NCP की इस दूसरी सूची में सात उम्मीदवारों को शामिल किया गया है और पहले 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। NCP के अब तक कुल 45 उम्मीदवार मैदान में उतर गए हैं और यह तय हो गया है कि अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ेंगे। अजित पवार समूह की इस सूची में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से नए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। निशिकांत पाटिल को इस्लामपुर निर्वाचन क्षेत्र से मौका दिया गया है, जबकि संजयकाका पाटिल को तासगांव से उम्मीदवार बनाया गया है। सना मलिक अणुशक्ति नगर से, जीशान सिद्दीकी बांद्रा पूर्व से, सुनील टिंगरे वडगांव शेरी से, ज्ञानेश्वर कटके शिरूर से और प्रताप पाटिल चिखलीकर लोहा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए हैं।

अजित पवार के गुट की दोनों सूचियों में कुल 45 उम्मीदवार शामिल हैं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने महागठबंधन में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए बड़ी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इससे पहले घोषित पहली सूची में पवार गुट ने 38 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। अब इन सात नए उम्मीदवारों से राज्य के विभिन्न हिस्सों में पवार समूह के समर्थकों के नेटवर्क को मजबूत करने की उम्मीद है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article