इलेक्शन

J&K Election 2024: 'देश के साथ गद्दारी कर रही है नेशनल कॉन्फ्रेंस, चुनाव में चुकानी पड़ेगी इसकी कीमत'

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: रविंदर रैना ने कहा, 'नौशेरा के लोग देशभक्त हैं और आज जो जनसैलाब यहां उमड़ा है, मैं उसके लिए नौशेरा विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति का सम्मान करना चाहता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि नौशेरा का हर वोट भारतीय जनता पार्टी को जाएगा। कमल का फूल खिलेगा और 25 सितंबर को वोटिंग वाले दिन एक-एक गांव और शहर दोनों ही जगहों पर लोग भाजपा का समर्थन करेंगे।'

Image

भाजपा प्रत्याशी रविंदर रैना

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की रविवार को जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में हुई चुनावी रैली के बाद भाजपा प्रत्याशी रविंदर रैना ने आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। भाजपा प्रत्याशी रविंदर रैना ने कहा, 'नौशेरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 22 सितंबर को एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में भारी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। नौशेरा की जनसभा ने जम्मू-कश्मीर को पैगाम दिया कि राज्य में अगली सरकार भाजपा की बनेगी।'

उन्होंने फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के मेनिफेस्टो को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'फारूक अब्दुल्ला की पार्टी के मेनिफेस्टो का कांग्रेस पार्टी भी समर्थन कर रही है। उनका घोषणापत्र देश के साथ गद्दारी है। अब्दुल्ला ने जेल में बंद कैदियों का समर्थन किया है, जो देशद्रोह से कम नहीं है। उन्होंने पुलिस और सेना के जवानों पर आरोप लगाए और उनको गाली देने का काम किया। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पार्टी को चुनाव में इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।'

'हर जगह सिर्फ पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नारे गूंज रहे हैं'

भाजपा प्रत्याशी रविंदर रैना ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर में जब नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस या पीडीपी की सरकार थी तो उन्होंने यहां कभी आम लोगों या गरीबों की चिंता नहीं की। लेकिन, आज के समय में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार देश के गरीबों की सेवा कर रही है। चाहे राजौरी हो जम्मू हो या फिर जम्मू-कश्मीर, हर जगह सिर्फ पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नारे गूंज रहे हैं। इस समय जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article