Nathdwara Rajasthan Chunav Result 2023 Live: महाराणा प्रताप के वंशज ने गाड़ा झंडा, जादूगर का जादू फेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 06:35 PM IST

​​Nathdwara Rajasthan Chunav Election Result 2023: राजस्थान की विधानसभा सीट नाथद्वार सबसे हॉट सीट में से एक है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को बीजेपी उम्मीदवार महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ ने करारी शिकस्त दी है। यहां देखें नाथद्वार सीट पर बीजेपी ने कांग्रेस को कितने वोटों से हराया।

Nathdwara Rajasthan Chunav Election Result 2023: भगवान श्री कृष्ण के भक्तों के लिए सबसे बड़े धर्मस्थल के रूप में प्रसिद्ध नाथद्वार राजस्थान विधानसभा की सबसे हॉट सीटों में से एक (Nathdwara Rajasthan Election Result 2023) है। इस विधानसभा सीट से कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को उतारा, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने उदयपुर राज परिवार के सदस्य व महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ को मैदान में (Nathdwara Rajasthan Chunav Result 2023) उतारा। नाथद्वार सबसे हाई प्रोफाइल मुकाबला वाली सीट पर भाजपा ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। विश्वराज सिंह मेवाड़ ने सीपी जोशी को 7504 वोटों से हराया।

Nathdwara Rajasthan Chunav Result 2023

Nathdwara Rajasthan Chunav Result 2023: यहां देखें राजस्थान नाथद्वारा चुनाव का परिणाम

यहां राजस्थान के चुनावी इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। नाथद्वार (Nathdwara Rajasthan Election Result) उदयपुर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीट है। यहां कुल निर्वाचक की संख्या 23,8529 है। जिसमें पुरुष निर्वाचक की संख्या 12,2439 और महिला निर्वाचक की संख्या 11,6082 है। नाथद्वार का चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। नीचे देखें राजस्थान के नाथद्वार सीट के नतीजे।

End of Feed