बेगूसराय में बोले राहुल: बिहार में खोलेंगे ऐसी यूनिवर्सिटी, पूरी दुनिया से दाखिला लेने आएंगे लोग; NDA पर साधा जमकर निशाना

बेगूसराय में चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के पलायन और NDA सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों में अपार क्षमता है, लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण उन्हें पलायन के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने पेपर लीक की समस्या उठाते हुए शिक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। राहुल ने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार में नालंदा जैसी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी खोली जाएगी।

Rahul Gandhi in Begusarai: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य और NDA सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा।

rahul gandhi begusarai

बेगूसराय की जनसभा में बोलते राहुल (स्क्रीनग्रैब: @RahulGandhi/X)

पलायन के लिए सरकार को बताया जिम्मेदार

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के लोगों में अपार क्षमता है। उन्होंने कहा, मैं कहीं भी जाता हूं, वहां बिहार के लोग मिल जाते हैं। दुबई जैसे शहर को बिहार के युवाओं ने खून-पसीने से बनाया है। तो फिर बिहार में बेंगलुरु या दुबई जैसा शहर क्यों नहीं बनता? राहुल ने इस सवाल के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि बिहार के युवाओं को जान-बूझकर पलायन की ओर धकेला गया।

End of Feed