Member of Parilaments in MP Lagislative Assembly Elections: मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नीतिगत निर्णय करते हुए तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित अपने सात मौजूदा सासंदों को चुनावी मैदान में उतारा था। ऐसा भाजपा ने क्यों किया इस बारे में कोई स्पष्ट खबर तो नहीं आई लेकिन ऐसा उनके संसदीय क्षेत्र में जिन जगहों पर पार्टी कमजोर होती दिख रही थी उन पहलुओं को मजबूत करने पर भाजपा की नजर थी और उसने ऐसा ही किया। लेकिन भाजपा का ये निर्णय कितना सही साबित हुआ। चुनाव मैदान में उतरे सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों का ऐसा है प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों का प्रदर्शन
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरे भाजपा सांसदों का रिपोर्ट कार्ड
| क्रमांक | सांसद/मंत्री | संसदीय क्षेत्र | विधानसभा | वोट | परिणाम |
| 1 | नरेंद्र सिंह तोमर(केंद्रीय मंत्री) | मुरैना | दिमनी | 79137 | 24461 वोट से जीते |
| 2 | प्रहलाद पटेल(केंद्रीय राज्य मंत्री) | दमोह | नरसिंहपुर | 110226 | 31310 वोट से जीते |
| 3 | फग्गन सिंह कुलस्ते(राज्य मंत्री) | मंडला | निवास | 89921 | 9723 वोट से हारे |
| 4 | राकेश सिंह | जबलपुर | जबलपुर-पश्चिम | 95381 | 30435 वोट से जीते |
| 5 | रीति पाठक | सीधी | सीधी | 66491 | 25779 वोट से आगे |
| 6 | उदयप्रताप सिंह | होशंगाबाद/नर्मदापुरम | गाडरवाड़ा | 111811 | 56529 वोट से जीते |
| 7 | गणेश सिंह | सतना | सतना | 66597 | 4041 वोट से हारे |
इन सीटों पर पिछली बार क्या थे परिणाम
पांच साल पहले 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर भाजपा का हाल अच्छा नहीं रहा था। इन सात सीटों में से पांच में कांग्रेस और दो में भाजपा को जीत मिली थी। दिमनी, सतना, जबलपुर वेस्ट, निवास, गाडरवाड़ा कांग्रेस के खाते में गई थी। वहीं सीधी और नरसिंहपुर की सीटें भाजपा के खाते में गई थी। इंदौर-1 सीट से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मैदान में हैं। उस सीट पर पिछली बार कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार विजयी हुए थे। केंद्रीय मंत्रियों को भाजपा इन सीटों पर लड़ाकर आसपास की सीटों पर भी असर डालना चाहती है। देखते हैं उनका दांव खाली जाता है या भाजपा के लिए वरदान साबित होता है।
