MP चुनाव: नहीं बनाए गए थे CM फेस, फिर भी 'मामा' बने BJP की जीत के नायक, यूं रच दिया इतिहास

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 4, 2023, 06:53 AM IST

Madhya Pradesh Elections Results 2023: मुख्यमंत्री के रूप में 2005 से वर्ष 2018 तक के कार्यकाल में उन्होंने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाला। वह सादा जीवन जीना पसंद करते हैं। उन्होंने देश की राजनीति की बजाय मध्य प्रदेश की राजनीति में अपने को केन्द्रित रखा है।

Madhya Pradesh Elections Results 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के असल नायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बनकर उभरे हैं। ऐसा तब हुआ जब उन्हें पार्टी की ओर से इस बार सीएम फेस के तौर पर नहीं पेश किया था। फिर भी मामा कहलाने वाले सूबे के इस दिग्गज नेता ने सबसे लंबे समय लगभग पौने 17 साल तक लगातार मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने का इतिहास रच दिया। वह सबसे लंबे समय तक बीजेपी से सीएम रहे हैं। वह इस बार छठवीं बार सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट जीते हैं। सीनियर बीजेपी नेता इसके अलावा विदिशा लोकसभा सीट से वर्ष 1991 से वर्ष 2006 तक पांच बार लगातार सांसद भी रहे हैं।

shivraj singh chauhan

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। (फाइल)

64 बरस के नेता ने सत्ता विरोधी लहर को मात देने के लिए 'लाडली बहना' सरीखी गेम-चेंजर योजना शुरू करके प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया था, जो कि नतीजों के बाद बहुत हद तक सफल मालूम पड़ता है। किसान परिवार में जन्में चौहान को सफल प्रशासक के साथ ही बेहद विनम्र और मिलनसार नेता के रूप में पहचाना जाता है। म.प्र में तो उनका निक नेम (प्यार से बुलाया जाने वाला नाम) मामा है। वह महिलाओं और बेटियों के बीच भी इसी नाम से बेहद लोकप्रिय हैं, जबकि मुख्यमंत्री बनने से पहले अपनी लोकसभा सीट विदिशा में अमूमन पैदल चलने के कारण वह ‘पांव-पांव वाले भैया’ के नाम से पुकारे जाते थे। आइए, जानते हैं उनके बारे में:

End of Feed