इलेक्शन

MP Election: किसी को बख्शा नहीं जाएगा- चुनावी रैली में कमलनाथ ने सरेआम अधिकारियों को धमकाया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 11, 2023, 09:10 PM IST

MP Election: कमल नाथ ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पृथ्वीपुर और निवाड़ी विधानसभा सीटों के सरकारी अधिकारियों को ये चेतावनी दी। कमलनाथ ने कहा कि अगले पांच वर्षों को ध्यान में रखने हुए अधिकारी कोई कार्रवाई करें।

Image

मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता कमलनाथ (फोटो- INCMadhyaPradesh)

MP Election: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ एक रैली के दौरान खुलेआम अधिकारियों को धमकाते हुए देखा गया। हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब कमलनाथ ने अधिकारियों को धमकाया है, पिछले चुनाव में भी कमलनाथ का ऐसा रूप देखा गया था।

कहां के अधिकारियों को चेताया

कमल नाथ ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पृथ्वीपुर और निवाड़ी विधानसभा सीटों के सरकारी अधिकारियों को ये चेतावनी दी। कमलनाथ ने कहा कि अगले पांच वर्षों को ध्यान में रखने हुए अधिकारी कोई कार्रवाई करें। कमलनाथ ने स्थानीय अधिकारियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके कृत्यों के लिए किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

क्या बोले कमलनाथ

कमलनाथ ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बच जाओ, छह दिन और बचे हैं, जो करना है करो, लेकिन अगले पांच साल भी तुम्हें गुजारने हैं। उन्होंने कहा- "मैं पृथ्वीपुर और निवाड़ी के प्रशासन को यह बताना चाहता हूं। आप जो भी कर रहे हैं, उसे ध्यान से सुनें, कल के बाद दिन आएगा और जो करना है वह आप (लोग) और मैं तय करेंगे। कोई नहीं करेगा।"

क्यों दी चेतावनी

कमलनाथ के ये कड़े शब्द कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उन शिकायतों के बाद आए हैं, जिसमें कहा गया था कि उन्हें प्रशासन परेशान कर रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने राज्य की नौकरशाही पर कड़ा प्रहार किया है। सितंबर 2023 में, उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि कोई भी सरकार स्थायी नहीं है और वह सागर जिले में "अत्याचार और उत्पीड़न" का हिसाब लेंगे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article