MP BJP Candidate List: यहां देखें मध्य प्रदेश BJP प्रत्याशियों की पूरी सूची, लोकसभा चुनाव 2024 में कौन कहां से ठोक रहा ताल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2024, 01:18 PM IST

MP BJP Candidate Full List 2024: मध्य प्रदेश में में मुख्य चुनावी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां की 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के खाते में केवल एक सीट छिंदवाड़ा आई।

MP BJP Candidate Full List 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आयोग ने जो कार्यक्रम की घोषणा की है, उसके मुताबिक मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों में होंगे। मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की सभी 29 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल, दूसरे चरण का 26 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 7 मई और चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को होगी। इन सभी सीटों के चुनाव नतीजे 4 जून को आएंगे। राज्य में मुख्य चुनावी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां की 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के खाते में केवल एक सीट छिंदवाड़ा आई। इस सीट पर एक बार फिर से भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है।

MP BJP

एमपी भाजपा उम्मीदवारों की सूची।

मध्य प्रदेश BJP उम्मीदवारों की पूरी सूची

क्रम संख्यालोकसभा सीट का नामभाजपा उम्मीदवार
1मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर
2भिंड (अजा) संध्या राय
3ग्वालियर भारत सिंह कुशवाह
4गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया
5सागर लता वानखेड़े
6टीकमगढ़ (अजा) वीरेंद्र खटीक
7दमोह राहुल लोधी
8खजुराहो वीडी शर्मा
9सतना गणेश सिंह
10रीवा जनार्दन मिश्रा
11सीधी डॉ. राजेश मिश्रा
12शहडोल (अजजा) हिमाद्री सिंह
13जबलपुर आशीष दुबे
14मंडला (अजजा) फग्गन सिंह कुलस्ते
15होशंगाबाद दर्शन सिंह चौधरी
16विदिशा शिवराज सिंह चौहान
17भोपाल आलोक शर्मा
18राजगढ़ रोडमल नागर
19देवास (अजा) महेंद्र सिंह सोलंकी
20मंदसौर सुधीर गुप्ता
21रतलाम (अजजा) अनिता नागर सिंह चौहान
22खरगोन (अजजा) गजेंद्र पटेल
23खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल
24बैतूल (अजजा) दुर्गादास उइके
25इंदौर शंकर लालवानी
26छिंदवाड़ा बंटी कुमार साहू
27धार सावित्री ठाकुर
28बालाघाट भारती पारधी
29उज्जैन अनिल फिरोजिया

End of Feed