Madhya Pradesh CM: मोहन यादव होंगे एमपी के नए सीएम, शिवराज को नहीं मिली कमान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2023, 05:24 PM IST

Mohan Yadav New CM Of Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में ये फैसला हुआ। सूत्रों के हवाले से ये दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के तर्ज पर ही दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।

Madhya Pradesh CM Name: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। भाजपा ने एक बार फिर अपने फैसले से सभी को चौंका दिया है। शिवराज सिंह चौहान के हाथों से एमपी की कमान छीनकर एक नए चेहरे पर भाजपा ने दांव खेला है। वो उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं।

Mohan Yadav

मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए सीएम।

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने मोहन यादव

भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया कि बतौर मुख्यनंत्री मोहन यादव की ताजपोशी की जाएगी। उन्हें मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला लिया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित भाजपा के तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों की बैठक में हिस्सा लिया। राज्य के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला हो चुका है।

End of Feed