Modi Ki Guarantee: छत्तीसगढ़ में 'मोदी की तीसरी गारंटी' पूरी, दो साल से किसानों के बकाया बोनस का भुगतान

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 25, 2023, 11:52 PM IST

Modi Ki Guarantee: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत हमने दो साल के बकाया बोनस के भुगतान का वादा किया था और इसे आज अटल बिहारी की जयंती सुशासन दिवस पर पूरा कर दिया गया है।

Modi Ki Guarantee: छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों को पूरा करने में लगी है, इसी क्रम की गारंटी का तीसरा वादा सुशासन दिवस के मौके पर पूरा किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अभनपुर के ग्राम बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस के रूप में 3,716 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदेंगे। जरूरत पड़ने पर समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अवधि भी बढ़ाई जाएगी।

End of Feed