इलेक्शन

कोई गठबंधन नहीं, MNS महाराष्ट्र चुनाव अपने बूते लड़ेगी, राज ठाकरे ने किया ऐलान

राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2014 और 2019 के चुनावों में मनसे ने एक-एक सीट जीती थी। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होना है और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Image

राज ठाकरे का ऐलान

Raj Thackeray: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के अपने बूते लड़ेगी। मनसे प्रमुख ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था और राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मनसे विधानसभा चुनाव अपने बूते लड़ेगी और कहा कि वह किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

राज ठाकरे ने कहा, पूरे जोश के साथ लड़ेंगे चुनाव

राज ठाकरे ने कहा, हम पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ेंगे। चुनाव के बाद मनसे सत्ता में होगी। मनसे सभी राजनीतिक दलों की तुलना में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2014 और 2019 के चुनावों में मनसे ने एक-एक सीट जीती थी। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होना है और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार है जिसमें एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी शामिल है। महायुति के मुकाबले विपक्ष में महा विकास आघाड़ी गठबंधन है जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार) शामिल है।

चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही राज्य में सियासी सरगर्मियों ने जोर पकड़ लिया है। बीजेपी और कांग्रेस ने सहयोगियों के साथ टिकटों के बंटवारे पर मंथन तेज कर दिया है। दोनों ही गठबंधनों में सीटों को लेकर खींचतान है और इससे निपट पाना दोनों की पार्टियों के लिए बड़ी चुनौती है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article