इलेक्शन

एक और ठाकरे परिवार की चुनावी मैदान में एंट्री, MNS ने राज ठाकरे के बेटे अमित को माहिम से दिया टिकट

महाराष्ट्र चुनाव के लिए मनसे ने 45 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसी सूची में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का भी नाम शामिल है।

Image

राज ठाकरे ने अपने बेटे अमित ठाकरे को चुनावी मैदान में उतारा (फोटो- @amitthackerayofficial)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ठाकरे परिवार के एक और सदस्य की चुनावी मैदान में एंट्री हो गई है। कभी चुनावों से दूरी बनाए रखने वाले ठाकरे परिवार का एक और सदस्य अमित ठाकरे MNS से चुनावी मैदान में उतर गए हैं। अमित ठाकरे, MNS के मुखिया राज ठाकरे के बेटे हैं। मतलब उद्धव ठाकरे के भतीजे और आदित्य ठाकरे के चचेरे भाई। अभी तक ठाकरे परिवार से आदित्य ठाकरे ही चुनावी मैदान में उतरे थे।

कहां से चुनाव लड़ेंगे अमित ठाकरे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे के पुत्र अमित ठाकरे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मध्य मुंबई की माहिम सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने मंगलवार की शाम यह घोषणा की। पिछले चुनाव में मनसे ने आदित्य ठाकरे के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा था, इसलिए खबर है कि इस चुनाव में उद्धव गुट की शिवसेना, अमित के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी। हालांकि इस बार आदित्य की सीट पर मनसे ने उम्मीदवार उतार दिया है।

आदित्य ठाकरे के खिलाफ संदीप देशपांडे!

पार्टी ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने दक्षिण-मध्य मुंबई के वर्ली से संदीप देशपांडे को चुनावी मैदान पर उतारा है, जहां उनका मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे से होने की संभावना है। मौजूदा विधानसभा में मनसे के एकमात्र विधायक प्रमोद पाटिल को ठाणे जिले की कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article