Mizoram Election Chunav Exit Poll Result 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 पर Times Now ETG का एग्जिट पोल आ गया है। टाइम्स नाउ के सर्वे के मुताबिक मिजोरम में इस बार त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार नजर आ रहे हैं। 40 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती दिख रही हैं, नीचे पढ़िए।
क्या कहते हैं मिजोरम के Exit Poll?
मिजोरम में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं
टाइम्स नाउ-ईजीटी के सर्वे की मानें तो मिजोरम में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। यहां त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार हैं। यहां मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 14 से 18 सीटें मिल सकती हैं। जेडीपीएम को यहां 10 से 14 सीटें मिलती दिख रही हैं। भाजपा को यहां दो सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस यहां 9 से 13 सीटें मिल सकती हैं। अन्य यहां एक सीटें जीत सकते हैं।
मिजो नेशनल फ्रंट (MNF)- 14 से 18 सीटें मिलने के आसार (32.20% वोट)
ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM)- 10 से 14 सीटें मिलने के आसार (29.30% वोट)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)- 9 से 13 सीटें मिलने के आसार (27.80% वोट)
भारतीय जनता पार्टी (BJP)- 0 से 2 सीट मिलने के आसार (6.40% वोट)
अन्य (OTH)- 0 से 1 सीट मिलने के आसार (4.30% वोट)
मिजोरम चुनाव 2018 के नतीजे
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजों में मिज़ो नेशनल फ्रंट सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। 40 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों में 21 सीटों पर एमएनएफ ने जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस ने महज 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 8 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 1 सीट पर सिमट गई थी।
मिजोरम चुनाव 2018 के एग्जिट पोल
उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा में हुए चुनाव के बाद एग्जिट पोल के आंकड़ों में रिपब्लिक टीवी-सी वोटर ने कांग्रेस को 14 से 18 सीटें, मिजो नेशनल फ्रंट को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने कांग्रेस को 16 तो मिजो नेशनल फ्रंट को 18 सीटें दी थीं।
