Mizoram Dampa Election 2023 Profile: मिजोरम की मामित जिले की डंपा सीट पर मतदान 7 नवंबर को होगा। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने जीत दर्ज की। कांग्रेस ने इस सीट पर लाल्हमिंगथंगा साइलो को उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा ने वानलाल्हमुआको को टिकट दिया है। वहीं, एमएनएफ ने इस सीट पर लालरिनत्लुअंगा साइलो को अपना उम्मीदवार बनाया है।
पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर एमएनएफ के लालरिंगत्लुअंगा ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के लालरोबिआका को 1657 वोटों के अंतर से हराया। इस चुनाव में लालरिंगत्लुअंगा को 5840 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 4183 वोट प्राप्त हुए। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार लालरोबिआका विजयी हुए। इस चुनाव में लालरोबिआका को 6172 वोट और एमएनएफ के उम्मीदवार लिआनसुआमा को 5011 वोट मिले। लालरोबिआका 1161 वोट के अंतर से जीते थे।
पिछले चुनाव में MNF को 27 सीटों पर जीत मिली
40-सदस्यों वाली विधानसभा में MNF को सबसे अधिक 27 सीटों पर जीत मिली। इस चुनाव में कांग्रेस को चार सीटों पर सिमट कर रह गई। भारतीय जनता पार्टी को एक और निर्दलीय उम्मीदवारों को आठ सीटों पर जीत मिली। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद एमएनएफ के अध्यक्ष जोरमथांगा राज्य के मुख्यमंत्री बने।
8.57 लाख से अधिक मतदाता
मिजोरम में 4,39,026 महिला मतदाताओं सहित 8.57 लाख से अधिक मतदाता आगामी विधानसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। राज्य में 1,276 मतदान केंद्रों में से लगभग 30 की पहचान ‘क्रिटिकल’ के रूप में की गई है। कुल मिलाकर 18 महिलाओं सहित 174 लोग चुनाव मैदान में हैं। दो-दो पुरुष और महिलाएं दो-दो सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा मतदान
मिजोरम विधानसभा के लिए सात नवंबर को होने वाले चुनाव के वास्ते कम से कम 3,000 पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 450 टुकड़ी (सेक्शन) तैनात की जाएंगी। मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुप व्यास ने बुधवार को कहा कि निर्वाचन आयोग सुचारू, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रहा है।
