इलेक्शन

Mizoram Vidhan Sabha Chunav 2023 Date: मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना; देखें पूरा चुनावी शेड्यूल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 9, 2023, 02:42 PM IST

Mizoram Assembly Election 2023 Date, Schedule (मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख): मिजोरम में विधानसभा चुनाव और नतीजों की तारीखों का ऐलान भारत निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। इस राज्य में 7 नवंबर को चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और 3 दिसंबर को मतगणना होगी। आपको चुनाव से जुड़ा पूरा शेड्यूल बताते हैं।

Image

मिजोरम में कब होगी विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग?

Photo : Times Now Digital

Mizoram Assembly Election 2023 Date, Schedule: मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को यह घोषणा की। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी तथा 20 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

मिजोरम चुनाव 2023 से जुड़ा हर अपडेट

गजट नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख (Date of Issue of Gazette Notification)

13 अक्टूबर, 2023 (शुक्रवार) - 13th October, 2023 (Friday)

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख (Last Date of making nominations)

20 अक्टूबर, 2023 (शुक्रवार) - 20th October, 2023 (Friday)

नामांकन की जांच की तारीख (Date for Scrutiny of Nominations)

21 अक्टूबर, 2023 (शनिवार) - 21st October, 2023 (Saturday)

नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख (Last date for the withdrawal of candidatures)

23 अक्टूबर, 2023 (सोमवार) - 23rd October, 2023 (Monday)

मतदान की तारीख (Date of Poll)

7 नवंबर, 2023 (मंगलवार) - 7th November, 2023 (Tuesday)

मतगणना की तारीख (Date of Counting)

3 दिसंबर, 2023 (रविवार) - 3rd December, 2023 (Sunday)

वह तारीख जिसके पहले चुनाव पूरा हो जाएगा (Date before which election shall be completed)

5 दिसंबर, 2023 (मंगलवार) - 5th December, 2023 (Tuesday)

पिछले विधानसभा चुनाव में किसे मिली थी कितनी सीट?

नामांकन पत्रों की छानबीन 21 अक्टूबर को होगी तथा 23 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा। इस पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें जीती थीं तो जोराम पीपुल्स मूवमेंट को आठ और कांग्रेस को पांच सीटें हासिल हुई थीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article