Meerut Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: मेरठ नगर निगम में मेयर (Mayor) पद पर 15 और 90 पार्षदों के लिए 598 प्रत्याशी अब चुनाव लड़ेंगे वहीं नगर पालिका मवाना में अध्यक्ष के लिए 16 और सरधना पालिका में अध्यक्ष के लिए 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। मेरठ में मेयर पद के लिए 15 और 90 पार्षदों के लिए 598 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिले में 90 वार्ड नगर निगम में हैं।
मेरठ जिले में मेयर, 15 चेयरमैन और 316 पार्षदों का चुनाव होना है
मेरठ नगर निगम में ही इस बार 12 लाख 57 हजार 440 वोटर वोट डालेंगे मेयर और 90 पार्षदों का चुनाव करेंगे, मेरठ शहर क्षेत्र में वोटर संख्या में एक लाख 34 हजार से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हो गई है। ध्यान रहे कि 11 मई को मेरठ जिले के सभी निकायों में मतदान होना है और मतगणना 13 मई को होनी है।
बताया जा रहा है कि इस बार करीब पौने 2 लाख से अधिक वोटर पहली बार इन चुनाव में वोट डालेंगे, गौर हो कि साल 2017 के निकाय चुनाव में मेरठ जिले के 16 निकायों में कुल वोटरों की तादाद 14 लाख 33 हजार थी, जो अब बढ़कर 16 लाख 9 हजार 830 हो गई है।
13 मई मेयर, पार्षद चुनाव की काउंटिंग परतापुर की कताई मिल में तो वहीं नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की मतगणना तहसीलों में होगी। जिसे लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
वार्ड, केंद्र, बूथ की जानकारी-
नगर निगम-
90 वार्ड
368 केंद्र
1087 बूथ
मेरठ जिले में आरक्षण की स्थिति के बारे में जान लें-
मेरठ नगर निगम - अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
नगर पालिका परिषद-
सरधना - अनारक्षित
मवाना - महिला
नगर पंचायत-
किठौर - अनारक्षित
परीक्षितगढ - महिला
फलावदा - महिला
लावड - अनारक्षित
सिवाल खास - अनारक्षित
बहसूमा - अनुसूचित जाति
करनावल - महिला
दौराला - अनुसूचित जाति
बताया जा रहा है कि नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 3 और सदस्य के दो प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त किए गए है, मतलब अब नगर पंचायतों में 13 अध्यक्ष पद पर 151 प्रत्याशी चुनाव में ताल ठोंक रहे हैं।
