हर घर में RO, आधे दाम पर दवा और टैक्स पिछला माफ, अगला हाफ...Congress ने खोला 'पिटारा', जानें- और क्या किए वादे?

  • Authored by: रंजीता झाEdited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 30, 2022, 03:43 PM IST

MCD Polls 2022: कांग्रेस लंबे वक्त तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की गद्दी पर काबिज रही है। यह देश की सबसे पुरानी पार्टी भी है, पर एमसीडी चुनावों में जमीनी स्तर पर फिलहाल यह जूझती नजर आ रही है। चार दिसंबर, 2022 को मतदान है, जबकि सात दिसंबर, 2022 को वोटों की गिनती की जाएगी।

MCD Polls 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र आ गया है। "मेरी चमकती दिल्ली" नाम से लाए गए इस मैनिफेस्टो को बुधवार (30 नवंबर, 2022) को राजधानी स्थित पार्टी कार्यालय में जारी किया गया। कांग्रेस ने इसमें मुफ्त आरओ वॉटर देने का वादा किया है।

congress manifesto

MCD Polls 2022: कांग्रेस का मैनिफेस्टो जारी करते हुए पार्टी नेता।

मैनिफेस्टो जारी करने के दौरान कांग्रेस नेताओं के निशाने पर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आम आदमी पार्टी (आप) रहीं। दिल्ली कांग्रेस प्रभारी डॉ. अजॉय कुमार ने पत्रकारों को बताया, "आप और बीजेपी ने दिल्ली का हाल बेहाल कर दिया है। प्रदूषण, जहरीला पानी और गंदी हवा है...आप ने कोई नया अस्पताल आठ साल में नही बनाया। दूषित जल से दिल्ली में बच्चों की मौत हो रही है।

End of Feed