Matia Mahal Vidhan Sabha Chunav 2025: मटिया महल विधानसभा सीट दिल्ली के 70 विधानसभा विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। मटिया महल विधानसभा सीट पर भी मतदान 5 फरवरी 2025 को होगी और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में मटिया महल सीट से आप आदमी पार्टी ने मोहम्मद इकबाल को टिकट दिया है। आप ने मोहम्मद इकबाल को उनके पिता शोएब इकबाल के स्थान पर टिकट दिया है। बीजेपी ने यहां से दीप्ति इंदौरा को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने मटिया महल विधानसभा सीट पर आसिम अहमद खान को चुनावी मैदान में उतारा है।

Matia Mahal Vidhan Sabha Chunav
मटिया महल विधानसभा चुनाव-2020 में आप को मिली थी जीत
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिहाज से मटिया महल विधानसभा सीट को एक अहम सीट मानी जाती है। बता दें, मटिया महल सीट दिल्ली के पुरानी दिल्ली क्षेत्र के अंतर्गत आती है और ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। बता दें, पिछले 35 सालों से इस सीट पर कोई भी गैर मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव नही जीत पाया है। इस सीट की सबसे खास बात ये है कि यहां पर अब तक 10 बार में से 5 बार ऐसी पार्टी चुनाव जीती है जिसका दिल्ली में कोई जनाधार ही नही रहा है। अगर इस क्षेत्र की जनसंख्या के बारे में बात करें तो यहां पर मुस्लिम समुदाय के लोग अधिक हैं। यहां की राजनीति भी समुदाय आधारित होती है। पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर शोएब इकबाल ने जीत हासिल की थी। उन्होंने BJP के रविंद्र गुप्ता को हराया था। मटिया महल विधानसभा सीट पर हमेशा से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में आम आदमी पार्टी ने मटिया महल सीट पर जीत प्राप्त की थी।
