UP Nikay Chunav 2023 : मथुरा-वृंदावन में मेयर पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे श्याम सुंदर उपाध्याय

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 19, 2023, 03:14 PM IST

Mathura Nikay Chunav : उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खबरी ने उपाध्याय और रावत दोनों के पक्ष में फॉर्म 7ए जारी किया था। हालांकि, उन्होंने निर्धारित समय के भीतर न तो किसी के खिलाफ पर्चा निरस्त किया और न ही उसे वापस लिया।

Mathura Nikay Chunav : मथुरा में महापौर पद के चुनाव के लिए श्याम सुंदर उपाध्याय को मंगलवार को कांग्रेस का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया। अतिरिक्त जिलाधिकारी एवं महापौर चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी विजय शंकर दुबे ने कहा कि अन्य उम्मीदवार राज कुमार रावत चार मई को होने वाले चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

congress flag

यूपी निकाय चुनाव 2023

फॉर्म 7ए जारी किया था

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खबरी ने उपाध्याय और रावत दोनों के पक्ष में फॉर्म 7ए जारी किया था। हालांकि, उन्होंने निर्धारित समय के भीतर न तो किसी के खिलाफ पर्चा निरस्त किया और न ही उसे वापस लिया। दुबे ने कहा कि चुनावों से संबंधित कानूनों के अनुसार, एक से अधिक उम्मीदवारों को फॉर्म 7ए दिए जाने की स्थिति में पहले अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवार को किसी भी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में माना जाएगा।

End of Feed