Haryana Zila Parishad Election: गैंगस्टर राजेश सरकारी की पत्नी ने JJP व BJP के प्रत्याशियों को हराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2022, 08:52 PM IST

Haryana Gangster Rajesh Sarkari: इस पूरे चुनाव के दौरान चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि गैंगस्टर राजेश सरकारी की पत्नी मंजू हुड्डा ने जननायक जनता पार्टी की महिला विंग की जिला प्रधान मीना मकड़ौली व भाजपा के नेता धर्मपाल मकड़ौली की पत्नी को हराकर जीत हासिल की जिसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया।

KEY HIGHLIGHTS
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर राजेश सरकारी की पत्नी मंजू हुड्डा ने जीत हासिल की
हरियाणा के 22 जिलों में 143 पंचायत समितियों एवं 22 जिला परिषदों के सदस्यों के चुनाव की मतगणना
9 नवंबर को रोहतक में जिला परिषद के 14 पार्षदों तथा ब्लॉक समिति के 109 मेंबर के लिए मतदान हुआ था

Haryana Panchayat Election Result 2022: गांव की सरकार के बाद आखिरकार जिले की सरकार का भी चुनाव हो गया है। 9 तारीख को हुए मतदान के बाद मतगणना हुई। जिला परिषद के लिए 14 पार्षदों का चुनाव हुआ है और ब्लॉक समिति के 109 मेम्बर चुनकर अब जिले के विकास में सहयोग करेंगे। संडे सुबह 8 बजे मतगणना की शुरुआत हुई थी और सभी नतीजे सामने आ गए। हालांकि किसी भी राजनीतिक दल ने यह चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ा था। लेकिन जो नाम जीत के बाद सामने आए हैं उसमें से जिला परिषद के ज्यादातर पार्षद भाजपा समर्थित बताए जा रहे हैं।

haryana vote counting

प्रतीकात्मक फोटो

9 नवंबर को रोहतक में जिला परिषद के 14 पार्षदों तथा ब्लॉक समिति के 109 मेंबर के लिए मतदान हुआ था। जिसकी मतगणना संडे सुबह 8 बजे शुरू हुई जो जीते वह जश्न मनाते हुए अपने घर गए और जिन की हार हुई उनको मायूसी हाथ लगी। हालांकि किसी भी राजनीतिक दल ने सिंबल पर यह चुनाव नहीं लड़ा था। लेकिन रोहतक जिला परिषद में जो 14 जिला पार्षद चुनकर आए हैं उनमें से ज्यादातर भाजपा समर्थित पार्षद बताए जा रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात वार्ड नंबर 5 में हुई।

End of Feed