इलेक्शन

Mamit: मिजोरम की मामित सीट पर कब्जा बरकरार रखना चाहेगा MNF, BJP की भी नजर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 31, 2023, 01:41 PM IST

Mizoram Mamit seat 2023 Profile, Net Worth, Party Name: साल 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के एच लालजिरलिआना ने जीत दर्ज की। इन्होंने कांग्रेस के जॉन रोतलुआंगलिआना को 407 वोट के अंतर से हराया। इस सीट पर भाजपा ने लालरिनलिआना और कांग्रेस ने के लालथानजामा को उम्मीदवार बनाया है।

Image

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023।

Mizoram Mamit Seat 2023 Profile: मामित निर्वाचन क्षेत्र मिजोरम के मामित जिले में आता है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के एच लालजिरलिआना ने जीत दर्ज की। इन्होंने कांग्रेस के जॉन रोतलुआंगलिआना को 407 वोट के अंतर से हराया। इस सीट पर भाजपा ने लालरिनलिआना और कांग्रेस ने के लालथानजामा को उम्मीदवार बनाया है। एमएनएफ ने इस बार भी एच लालजिरलिआना पर भरोसा जताया है।

पीएम का मामित दौरा टला

30 अक्टूबर को मामित में पीएम मोदी की चुनावी रैली होनी थी लेकिन यह दौरा रद्द हो गया। भाजपा की राज्य इकाई के मीडिया संयोजक जॉनी लालथनपुइया ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मोदी के स्थान पर मिजोरम का दौरा करेंगे, लेकिन उनके चुनाव प्रचार की तारीख अभी तय नहीं हुई है। लालथनपुइया ने हालांकि मोदी का दौरा रद्द किये जाने का कोई कारण नहीं बताया। लालथनपुइया ने कहा कि भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सोमवार को मिजोरम में प्रचार करने की संभावना है।

भाजपा ने 23 उम्मीदवार उतारे

उन्होंने कहा कि शाह ममित और राज्य के दक्षिणी हिस्से का दौरा करेंगे। भाजपा ने 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में 39 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार पार्टी ने 23 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने शुक्रवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया गया है।

8.57 लाख से अधिक मतदाता

मिजोरम में 4,39,026 महिला मतदाताओं सहित 8.57 लाख से अधिक मतदाता आगामी विधानसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। राज्य में 1,276 मतदान केंद्रों में से लगभग 30 की पहचान ‘क्रिटिकल’ के रूप में की गई है। कुल मिलाकर 18 महिलाओं सहित 174 लोग चुनाव मैदान में हैं। दो-दो पुरुष और महिलाएं दो-दो सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा मतदान

मिजोरम विधानसभा के लिए सात नवंबर को होने वाले चुनाव के वास्ते कम से कम 3,000 पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 450 टुकड़ी (सेक्शन) तैनात की जाएंगी। मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुप व्यास ने बुधवार को कहा कि निर्वाचन आयोग सुचारू, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article