मोदी की झालमुड़ी के बाद ममता की सब्जी शॉपिंग, भवानीपुर रैली के बाद मंडी पहुंचीं दीदी

रविवार की शाम ममता बनर्जी ने भवानीपुर में सब्जी खरीदारी कर जनता से संवाद किया, वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार को 'जंगलराज' बताते हुए महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए।

Mamata Banerjee: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपनी हालिया यात्रा के दौरान 'झालमुड़ी खाने लेने की तस्वीरें सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बाजार का दौरा करते नजर आईं। रविवार शाम अपने निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में एक रैली से लौटते समय अचानक सब्जी मंडी पहुंचकर सभी को चौंका दिया।

Mamata Banerjee buying vegetable

ममता बनर्जी ने रैली के बाद खरीदी सब्जियां

ममता की 'सब्जी शॉपिंग'

71 वर्षीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर की एक सब्जी मंडी में रुककर न केवल सब्जियां खरीदीं, बल्कि फलों की एक टोकरी भी ली। भवानीपुर के पुराने इलाकों में उनके इस 'पदयात्रा' के दौरान पुरुलिया का प्रसिद्ध 'छऊ नृत्य' और पारंपरिक 'ढाक' की गूंज सुनाई दी। इस दौरान बैकग्राउंड में तृणमूल का चुनावी गीत "जतोई कोरो हमला, आबार जितबे बांग्ला" (चाहे जितने हमले कर लो, बंगाल ही जीतेगा) बज रहा था।

End of Feed