Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। तारकेश्वर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगातार ED की रेड डाली जा रही है। ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि चुनाव (west bengal assembly election 2026) के समय ही ऐसी कार्रवाई क्यों तेज हो जाती है।
राजनीतिक दबाव बनाने के लिए कर रही केंद्र सरकार एजेंसियों का कर रही इस्तेमाल
बंगाल सीएम ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए कर रही है। उनके अनुसार, यह सब विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश है, ताकि चुनाव में फायदा उठाया जा सके। मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अगर किसी को डराने की कोशिश की जाएगी, तो वह उनकी पार्टी में शामिल हो सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी व्यक्ति की नौकरी नहीं जाने दी जाएगी। यह बयान उनके समर्थकों के लिए एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
NRC को लेकर ममता बनर्जी ने जताई चिंता
इसके साथ ही ममता बनर्जी ने NRC को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लोगों को डराने के लिए ऐसे मुद्दों को बार-बार उठाया जा रहा है। उनका आरोप है कि इससे आम जनता में असुरक्षा की भावना पैदा की जा रही है। ममता बनर्जी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में राजनीतिक माहौल काफी गरम है। आने वाले चुनाव को देखते हुए सभी दल अपने-अपने तरीके से जनता को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में उनके इस बयान को चुनावी रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है। कुल मिलाकर अगर कहा जाए तो यह बयान केंद्र और राज्य के बीच बढ़ते राजनीतिक टकराव को साफ तौर पर दिखाता है।
