Bihar: मोदी की गारंटी पर खड़गे के सवाल, गिनाए अधूरे वादे; राहुल बोले- हम BJP-RSS से नहीं डरते

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2024, 05:01 PM IST

Jan Vishwas Rally: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को 'झूठों का सरदार' करार दिया है। उन्होंने मोदी की गारंटी पर सवाल उठाया है। वहीं पटना में आयोजित जन विश्वास रैली में राहुल गांधी ने कहा कि हम BJP-RSS से नहीं डरते हैं। देश के लिए मर जाने को भी तैयार हैं।

Congress Slams PM Modi: बिहार की राजधानी पटना में आयोजित 'जन विश्वास रैली' में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी जी 'झूठों के सरदार' हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार समाज के वंचित वर्गों की 73 प्रतिशत आबादी की उपेक्षा कर रही है।

Patna Jan Vishwas Rally Congress Slams PM Modi BJP And RSS

खड़गे और राहुल ने भाजपा और पीएम मोदी पर साधा निशाना।

खड़गे ने मोदी को बताया झूठों का सरदार

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ‘जन विश्वास’ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि 'मोदी जी हमेशा कहते हैं "मेरी गारंटी".. लेकिन मैं बताता हूं उनकी गारंटी क्या है।

End of Feed