क्या है कांग्रेस का 'घर-घर गारंटी' अभियान? खड़गे ने जिसके आगे 'मोदी की गारंटी' को बताया नाकाम

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2024, 04:42 PM IST

Lok Sabha Election 2024: मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'घर-घर गारंटी' अभियान शुरू किया है। इसके साथ ही उन्होंने 'मोदी की गारंटी' को नाकाम बताया है। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ वाला कार्ड घर-घर जाकर वितरित करेंगे। पार्टी का लक्ष्य आठ करोड़ परिवारों तक पहुंचने का है।

Ghar Ghar Guarantee Campaign: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से पार्टी के ‘घर-घर गारंटी’ अभियान की शुरुआत की और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘गारंटी’ तो लोगों को नहीं मिली, लेकिन उनकी पार्टी जो गारंटी दे रही है, उन पर वह अमल करेगी। पार्टी का यह चुनावी अभियान पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर आधारित है।

Congress Ghar Ghar Guarantee Campaign

कांग्रेस ने शुरू किया, घर-घर गारंटी अभियान।

घर-घर जाकर वितरित करेंगे 25 ‘गारंटी’ वाला कार्ड

इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ वाला कार्ड घर-घर जाकर वितरित करेंगे। पार्टी का लक्ष्य आठ करोड़ परिवारों तक पहुंचने का है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में इस अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस के पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ का उल्लेख किया।

End of Feed