इलेक्शन

हरियाणा चुनाव : कांग्रेस ने लगाई वादों की झड़ी, जातिगत सर्वेक्षण समेत 7 गारंटी का किया ऐलान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र के हिस्से के रूप में पार्टी की गारंटी जारी की।

Image

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस की गारंटी

Congress Guarantee for Haryana Election: हरियाणा चुनाव के लिए आज कांग्रेस ने जनता के लिए वादों की झड़ी लगा दी। पार्टी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, जातिगत सर्वेक्षण समेत सात गारंटी की घोषणा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र के हिस्से के रूप में पार्टी की गारंटी जारी की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान मौजूद थे।

क्या हैं 7 गारंटी

1. परिवारों के लिए समृद्धि

300 यूनिट तक मुफ्त बिजली

25 लाख रुपये तक मुफ्त चिकित्सा उपचार

2. महिला सशक्तिकरण

महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए दिए जाएंगे

500 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा

3. युवाओं का सुरक्षित भविष्य

2 लाख रिक्त पदों पर भर्ती

नशा मुक्त हरियाणा पहल

4. सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना

6000 रुपये वृद्धावस्था पेंशन

6000 रुपये विकलांगता पेंशन

6000 रुपये विधवा पेंशन

पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली

5. पिछड़े वर्गों के लिए अधिकार

जाति जनगणना कराना

क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपये तक बढ़ाना

6. किसानों के लिए समृद्धि

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी

तत्काल फसल मुआवजा

7. गरीबों के लिए आवास

100 गज का प्लॉट

3.5 लाख रुपये की लागत वाला 2 कमरों का घर

Ranjeeta Jha
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article