Mainpuri LS bypoll : मैनपुरी सीट उपचुनाव, सपा ने मुलायम सिंह की बहू डिंपल यादव को बनाया उम्मीदवार

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Nov 10, 2022, 12:39 PM IST

Dimple Yadav : समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। डिंपल यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी हैं। संपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की है।

Dimple Yadav : समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। डिंपल यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी हैं। संपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की है। डिंपल यादव कन्नोज लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुकी हैं। यादव परिवार के गढ़ वाले इस लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा किसे अपना उम्मीदवार बनाती है, इस पर सभी की नजरें लगी हुई थीं। इस सीट पर मुकाबले के लिए भाजपा अपनी ओर से कद्दावर उम्मीदवार उतार सकती है।

dimple yadav

मैनपुरी से डिंपल यादव बनीं सपा की उम्मीदवार।

पिछड़ी जाति से उम्मीदवार उतार सकती है BJP

सियासी अटकलें हैं कि भाजपा इस सीट पर पिछड़ी जाति से अपना उम्मीदवार उतार सकती है। सपा के गढ़ वाली इस सीट पर यादव मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ भाजपा ने प्रेम सिंह शाक्य को चुनाव लड़ाया था। इस चुनाव में मुलायम सिंह को 5.24 लाख वोट मिले थे, जबकि शाक्य के खाते में 4.30 लाख वोट गए थे। इस सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।

End of Feed