इलेक्शन

Maharashtra New Chief Minister: देवेंद्र फडणवीस ही होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री; भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने किया बड़ा दावा

Maharashtra Next Chief Minister: प्रवीण दरेकर ने ये दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) से ही महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने ये भी कहा कि देवेंद्र फडणवीस ही सीएम होंगे। वहीं एकनाथ शिंदे ने अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कहा कि शीर्ष नेतृत्व इस पर फैसला करेगा।

Image

देवेंद्र फडणवीस

Photo : ANI

Maharashtra New Chief Minister Face, Maharashtra Election Results Updates: महाराष्ट्र में महायुति बाजी मारती हुई नजर आ रही है। महायुति के पक्ष में खबर लिखे जाने तक 221 और महाविकास अघाड़ी के पक्ष में 55 सीटें जाती हुई नजर आ रही है। यह शुरुआती रुझान हैं। दोपहर तक पूरी स्थिति साफ हो जाएगी कि सूबे में किसकी सरकार बनेगी। वहीं, महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवीण दरेकर का बयान सामने आया है।

कौन बनेगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री? (Maharashtra New Chief Minister)

सीएम चेहरे के सवाल पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, “हमें महाराष्ट्र की जनता की तरफ से इतना प्यार मिलेगा हमने कभी नहीं सोचा था । हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि महाराष्ट्र के लोग हमें इतना प्यार देंगे। निसंदेह हम इससे बहुत खुश हैं।” उन्होंने स्पष्ट कहा, “इस बार मुख्यमंत्री का पद भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस को ही मिलना चाहिए। आमतौर पर मुख्यमंत्री सबसे बड़ी पार्टी से बनता है, तो इस लिहाज से देखें तो मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।”

सीएम के चेहरे को लेकर क्या बोले सीएम शिंदे?

कौन कितनी सीटों पर चल रहा है आगे?

खबर लिखे जाने तक महायुति के पक्ष में 220 से अधिक सीट और महाविकास अघाड़ी के पक्ष में 50 से अधिक सीट जाती हुई नजर आ रही है। शुरुआती रुझान महायुति की सरकार बनने के संकेत दे रहे हैं।

संजय राउत ने नतीजों पर उठाया सवाल

उधर, इन शुरुआती रुझानों पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इन रुझानों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इन नतीजों में किसी ना किसी प्रकार की गड़बड़ी जरूर हुई है।

उन्होंने सवाल उठाया कि एकनाथ शिंदे गुट के विधायक चुनाव नहीं जीत सकते हैं। बता दें कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए थे। आज नतीजों की घोषणा हो रही है। यह शुरुआती रूझान हैं। जिसमें महायुति जीत की ओर से बढ़ती हुई नजर आ रही ह। लेकिन, दोपहर तक पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article