इलेक्शन

Maharashtra News: महाराष्ट्र की 15वीं विधानसभा का विशेष सत्र आज से, नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ

Maharashtra Assembly Session: महाराष्ट्र विधानसभा में चुने गए विधायकों को शपथ लेने के लिए आज से 3 दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। शनिवार और रविवार को विधायक पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। विधायकों को शपथ दिलाने के लिए वरिष्ठ विधायक कालिदास कोलंबकर को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। इस बीच, भाजपा से नवनिर्वाचित विधायक पराग अलवानी ने कहा कि सत्र का माहौल काफी अच्छा होने वाला है। क्योंकि महाराष्ट्र की जनता ने पहली बार किसी गठबंधन को इतना बड़ा बहुमत दिया है।

Image

महाराष्ट्र की विधानसभा का विशेष सत्र आज से

Photo : ANI

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा का 3 दिवसीय विशेष सत्र शनिवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। कालिदास कोलंबकर को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। वह सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। भाजपा से नवनिर्वाचित विधायक पराग अलवानी ने कहा कि सत्र का माहौल काफी अच्छा होने वाला है। क्योंकि महाराष्ट्र की जनता ने पहली बार किसी गठबंधन को इतना बड़ा बहुमत दिया है। आज सभी विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। विधायकों में बहुत उत्साह होगा। क्योंकि, कई विधायक दोबारा चुन कर आए हैं और कुछ इस बार नए चेहरे भी नजर आएंगे। मुझे लगता है कि विपक्षी पार्टियों के विधायक अच्छे कामों के लिए सहयोग करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि महायुति को जनता ने अच्छा बहुमत दिया है। हमारी सरकार बनी है। गृह विभाग किसके पास रहेगा। यह तो पार्टी के वरिष्ठ नेता तय करेंगे। मैं बस यह कहना चाहता हूं कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं, वह खुश हैं।

विधायकों ने जताई खुशी

वहीं, पहली बार विधानसभा का चुनाव जीतने वाले अशोक खता ने कहा कि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र संगमनेर विधानसभा से निर्वाचित होने पर बेहद उत्साहित हूं। लोगों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, वह वाकई बहुत बड़ा है। आज जब मैं पहुंचा और अपनी कार से बाहर निकला, तो सभी ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां तक कि मीडिया ने भी मेरा बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे मुझे लगता है कि मेरे मतदाताओं ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, वह जायज है और उन्हें भी आज गर्व महसूस होना चाहिए। मुझे जो सम्मान मिल रहा है, वह सिर्फ मेरे लिए नहीं है; यह मेरे मतदाताओं और मेरे तालुका का सम्मान है। उन्होंने कहा कि शपथ लेने के बाद कोशिश रहेगी कि उनकी विधानसभा में जो पानी की समस्या है उसे दूर करें। शपथ लेने जा रहे शिवसेना नेता और नवनिर्वाचित विधायक अम्श्य पडवी ने कहा है कि हमें विकास के वादे पर चुना गया था। पिछले विधायक विकास करने में विफल रहे, और इसलिए मुझे काम के प्रति मेरी प्रतिबद्धता के आधार पर चुना गया है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शपथ ले ली है और वह नाराज नहीं हैं, वह खुश हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article