इलेक्शन

महाराष्ट्र चुनाव: शिवसेना-UBT ने जारी की 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब तक 80 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Shiv Sena UBT Second List: महाविकास अघाड़ी में शिवसेना-UBT, कांग्रेस और एनसीपी-शरद पवार के बीच 85-85-85 का सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हुआ है। इसमें से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-UBT ने अब तक 80 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

Image

उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की।

Shiv Sena UBT Second List: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-यूबीटी ने शनिवार सुबह उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 15 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। इसमें 4 बड़े नाम शामिल हैं। शिवसेना-यूबीटी ने शिवडी सीट से अजय चौधरी को टिकट दिया है। इसके अलावा भाखला से मनोज जामसुतकर, कणकवली से संदेश पारकर और वडाला से श्रद्धा जाधव को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें, इससे पहले पार्टी ने 65 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। अब 15 सीटों पर ऐलान के साथ कुल 80 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।

इन सीटों पर उतारे गए प्रत्याशी

  1. धुळे शहर- अनिल गोटे
  2. चोपडा (अज)- राजू तडवी
  3. जळगाव शहर- जयश्री सुनील महाजन,
  4. बुलढाणा- जयश्री शेळके,
  5. दिग्रस- पवन श्यामलाल जयस्वाल
  6. हिंगोली- रूपाली राजेश पाटील
  7. परतूर- आसाराम बोराडे
  8. देवळाली (अजा) योगेश घोलप
  9. कल्याण पश्चिम- सचिन बासरे
  10. कल्याण पूर्व - धनंजय बोडारे
  11. वडाळा श्रद्धा श्रीधर जाधव
  12. शिवडी- अजय चौधरी
  13. भायखळा- मनोज जामसुतकर
  14. श्रीगोंदा- अनुराधा राजेंद्र नागावडे
  15. कणकवली- संदेश भास्कर पारकर

85 -85 सीटों पर लड़ेंगे प्रत्याशी

बता दें, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर इससे पहले गुरुवार कोकांग्रेस पार्टी ने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टिवार और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे। कई दिनों के गतिरोध के बाद महा विकास आघाडी ने बुधवार को 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिये सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूले की घोषणा की थी। इसके तहत शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी(एसपी) के 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई थी। बता दें, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article