महाराष्ट्र चुनाव 2024: जीते विधायकों को मुंबई लाने का इंतजाम, बीजेपी ने बुक कराए 5 हेलीकॉप्टर और 4 चार्टेड प्लेन

Maharashtra Assembly Election Results 2024 Updates: 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार शाम को मतदान होने के बाद सत्तारूढ़ और साथ ही विपक्षी मोर्चों ने दावा करना शुरू कर दिया है कि 23 नवंबर को वोटों की गिनती के बाद जनादेश उनके पक्ष में ही होगा।

Maharashtra Elections Results 2024: महाराष्ट्र में कल 23 नवंबर को आने वाले चुनाव परिणामों को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव परिणामों के तुरंत बाद जीते हुए महायुति के विधायकों को जल्दी मुंबई लाने के लिए हेलीकॉप्टर और चार्टेड प्लेन बुक किए जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान महायुति ने कुल पांच हेलीकॉप्टर और चार चार्टेड प्लेन की मदद ली है। दूर-दरा के विधायकों को मुंबई लाने में इस्तेमाल किया जाएगा।

Maharashtra bjp

महाराष्ट्र का संग्राम

ताज प्रेसीडेंसी होटल में रखा जाएगा

जरूरत पड़ने पर और भी विमान-हेलीकॉप्टर बुक किए जाएंगे। चुनाव आयोग को पहले ही इसकी जानकारी दी गई है। महायुति के सभी जीते हुए विधायकों को कोलाबा के ताज प्रेसीडेंसी होटल में रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि कुछ इसी तरह के इंतजाम कांग्रेस ने भी किए हैं।

End of Feed