Maharashtra: चुनाव से पहले बढ़ी उद्धव ठाकरे की टेंशन, पार्टी उम्मीदवार और संजय राउत के भाई सुनील राउत के खिलाफ FIR

Breaking: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच शिवसेना (यूटीबी) के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। चुनावी उठापटक के बीच पार्टी उम्मीदवार और संजय राउत के भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सुनील राउत को उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने विक्रोली सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

Maharashtra Chunav: महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच उद्धव खेमे के उम्मीदवार को झटका लगा है। शिवसेना (UBT) के उम्मीदवार और संजय राउत के भाई सुनील राउत के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। मुंबई के विक्रोली पुलिस स्टेशन में सुनील राउत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79, 351(2) और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Sunil Raut

सुनील राउत

सुनील राउत ने की महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी

शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार और संजय राउत के भाई सुनील राउत ने हाल ही में महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने शिवसेना शिंदे गुट की महिला उम्मीदवार को "बकरी" कहकर संबोधित किया था। जिसके बाद से ही उन पर लगातार जुबानी हमले हो रहे थे।

End of Feed