Maharashtra Elections: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव-2024 खत्म हो गया है। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे। सभी सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। हालांकि, बीड विधानसभा सीट पर एक अनहोनी हो गई है। जानकारी के अनुसार, बीड के निर्दलीय प्रत्याशी बालासाहेब शिंदे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण उनकी जान चली गई।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को बालासाहेब एक मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लाइन में ही उनको हार्ट अटैक आ गया। बालासाहेब को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बालासाहेब शिंदे वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लाइन में खड़े रहने के दौरान वो अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें बीड के काकू नाना अस्पताल ले जाया गया। फिर समर्थक उन्हें छत्रपति शंभाजी नगर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
