इलेक्शन

महाराष्ट्र चुनावों में करारी हार के बाद क्या उद्धव ठाकरे जल्द छोड़ सकते हैं MVA? अटकलें हुईं तेज

महाराष्ट्र चुनावों में उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। 2019 के चुनावों के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बने उद्धव ठाकरे की पार्टी समेत पूरा एमवीए इस स्थिति में नहीं है कि वह नेता विपक्ष पर दावा ठोंक सके। ऐसे में पार्टी के अंदर अब एमवीए छोड़ने का दबाव बढ़ गया है।

Image

क्या उद्धव का MVA से हो गया है मोह भंग?

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के करारी हार के बाद इसके side effects भी दिखने लगे है। 23 नवम्बर को आये चुनाव परिणाम के अगले दिन यानी 24 नवम्बर को महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने पार्टी के MVA में लंबे समय तक बने रहने पर संशय जाहिर किया था तो अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना से भी MVA से अलग होने की मांग उठने लगी है।

सूत्रों के अनुसार, उद्धव ठाकरे की शिवसेना आगामी नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ सकती है। उद्धव ठाकरे आगामी नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी कर रही है। शिवसेना UBT के कार्यकर्ता और जो उम्मीदवार चुनाव हारे और जो जीतें उन्होंने भी उद्धव ठाकरे से महाविकास अघाड़ी (MVA) को जल्द छोड़ने का आग्रह किया है। हालाकि उद्धव ठाकरे ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है। उद्धव ठाकरे विधानसभा चुनाव में MVA की करारी हार के बाद अपने खिसके हुए वोट बैंक (मराठा + हिंदुत्व) को वापस लाने की कोशिश में जुटे है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article