इलेक्शन

Maharashtra Times Now JVC Exit Poll Result 2024: महाराष्ट्र में महायुति की सरकार, BJP गठबंधन को 159 सीटें मिलने का अनुमान

Maharashtra Times Now JVC Exit Poll Result 2024, Maharashtra Election Times Now Navbharat JVC Exit Poll Ke Natije: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर टाइम्स नाउ नवभारत-जेवीसी का एग्जिट पोल आ गया है। असली नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। राज्य में मुख्य मुकाबला महायुति और एमवीए के बीच है।

Image

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024।

Maharashtra Times Now JVC Exit Poll Result 2024, Times Now Navbharat JVC Exit Poll Ke Natije, Maharashtra Chunav Times Now JVC Ka Exit Poll Kya Kahta Hai: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव क्या नतीजा क्या हो सकता है, इस पर टाइम्स नाउ नवभारत और जेवीसी का एग्जिट पोल आया है। इस सर्वे में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन यानी महायुति को बड़ी जीत मिलने का अनुमान जताया गया है। यहां भाजपा गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। एग्जिट पोल के अनुमान में एमवीए को झटका लगा है। भाजपा गठबंधन को 159 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 116 सीटें और अन्य को 13 सीटों पर जीत मिल सकती है। ये अनुमान अगर सही साबित हुए तो महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बननी तय है। महाराष्ट्र में BJP अकेले 95 से 105 सीटें जीत सकती है।

एग्जिट पोल की बड़ी बातें-

  • बारामती सीट से अजित पवार जीत सकते हैं।
  • माहिम सीट से एमएनएस के अमित ठाकरे चुनाव जीत सकते हैं।
  • नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से देवेंद्र फड़णवीस की जीत हो सकती है।
  • कोपरी पचपखड़ी सीट से एकनाथ शिंदे जीत सकते हैं।
  • यवला सीट से चगन भुजबल को जीत मिल सकती है।
  • साकोली सीट पर नाना पटोले जीत सकते हैं।
  • कणकवली सीट पर नितेश राणे जीत सकते हैं।
  • वर्ली सीट से आदित्य ठाकरे की जीत हो सकती है।
  • दिंडोशी विधानसभा सीट पर संजय निरुपम की जीत हो सकती है।
  • मुंबादेवी सीट पर कांग्रेस के अमीन पटेल जीत सकते हैं।
  • मानखुर्द शिवाजीनगर सीट पर अबू आजमी की जीत हो सकती है।

विदर्भ में 32 सीटें जीत सकता है भाजपा गठबंधन

मराठवाड़ा क्षेत्र में BJP गठबंधन को 19 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 25 सीटें और अन्‍य के खाते में 2 सीटें मिल सकती हैं। विदर्भ क्षेत्र में BJP गठबंधन को 32, कांग्रेस गठबंधन को 26 और अन्‍य के खाते में 4 सीटें जीतने का अनुमान है। वहीं उत्‍तर महाराष्‍ट्र में BJP गठबंधन को 22 और कांग्रेस गठबंधन को 12 सीटें मिल सकती हैं।

पीएम सहित दिग्गज नेताओं ने किया प्रचार

बुधवार को महाराष्ट्र में विधानसभा की सभी 288 सीट पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त हुआ। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और कई केन्द्रीय मंत्रियों जैसे प्रमुख नेताओं ने अपने अपने उम्मीदवारों के लिए राज्य में प्रचार किया।

‘माझी लाडकी बहिण’ योजना पर भाजपा को भरोसा

सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) घटक हैं। गठबंधन को महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘माझी लाडकी बहिण’ जैसी अपनी लोकप्रिय योजनाओं की बदौलत सत्ता में बने रहने की उम्मीद है। भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रमुखता से ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ और ‘एक हैं तो सेफ हैं’जैसे नारे लगाए। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि महायुति इन नारों के जरिये धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है।

149 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा

सत्तारूढ़ एमवीए में शामिल भाजपा 20 नवंबर को होने वाले चुनाव में 149 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने 81 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा 59 सीट पर चुनाव लड़ रही है। एमवीए में शामिल कांग्रेस 101 पर, शिवसेना (यूबीटी) 95 पर और राकांपा (शरदचंद्र पवार) 86 सीट पर चुनाव लड़ रही हैं। बहुजन समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सहित छोटी पार्टियां भी चुनाव लड़ रही हैं। बसपा ने 237 और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article