इलेक्शन

Voting in Maharashtra: सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, राजकुमार राव...; देखें किन सेलिब्रिटीज ने डाले वोट

Maharashtra Assembly Election 2024 Voting Updates: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग का सिलसिला जारी है। इस बीच तमाम बड़े सेलिब्रिटीज अपने-अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, राजकुमार राव समेत कई दिग्गजों ने वोट डाले। अक्षय ने इस मौके पर वोटिंग बूथ पर हुए इंतजाम की सराहना की।

Image

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटीज ने किया मतदान।

Celebs Among Early Voters In Mumbai: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 288 सीटों पर मतदान (Maharashtra Election 2024 Voting) जारी है। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेता अक्षय कुमार, राजकुमार राव, अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ उर्मिला मातोंडकर और बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और फरहान अख्तर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अक्षय कुमार ने सभी से वोट डालने की अपील की

मुंबई में अभिनेता अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डालने के बाद स्याही लगी अपनी उंगली दिखाई। उन्होंने कहा, 'यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, क्योंकि मैं देख सकता हूं कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्यवस्थाएँ बहुत अच्छी हैं और साफ-सफाई का ध्यान रखा गया है। मैं चाहता हूं कि हर कोई बाहर आए और अपना वोट डाले।"

बॉलीवुड से सबसे पहले पहुंचे 'खिलाड़ी' स्टार अक्षय कुमार

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शुरुआती वोटरों में से एक रहे। सुबह जल्दी उठने वाले स्टार्स की लिस्ट में शामिल एक्टर ने पंक्ति में खड़े होकर मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और बॉलीवुड से सबसे पहले पहुंचे 'खिलाड़ी' स्टार अक्षय कुमार। स्टार ने मतदान केंद्र पर जाते समय बेज ट्राउजर और सफेद स्नीकर्स के साथ काली शर्ट पहनी थी। अक्षय ने मतदान केंद्रों के पास खड़े फोटोग्राफरों का भी अभिवादन किया और उन्हें 'गुड मॉर्निंग' कहा।

वोट डालने के बाद उन्होंने स्याही लगी उंगली दिखाते हुए चाकचौबंद व्यवस्था की बात कही। बोले, "यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, क्योंकि मैं देख सकता हूं कि सीनियर सिटिज़न्स के लिए व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं और साफ-सफाई का ध्यान रखा गया है। मैं चाहता हूं कि हर कोई बाहर आए और अपना वोट डाले।"

परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे सचिन तेंदुलकर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डालने के बाद स्याही लगी अपनी उंगलियां दिखाई।

अपना वोट डालने के बाद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा, "मैं पिछले कुछ समय से ईसीआई (भारतीय चुनाव आयोग) का प्रतीक रहा हूं। मैं जो संदेश दे रहा हूं, वह है मतदान करना। यह हमारी जिम्मेदारी है। मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि वे बाहर आकर मतदान करें।"

रितेश देशमुख और पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने किया मतदान

अभिनेता दंपत्ति रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने #महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए लातूर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा "महा विकास अघाड़ी महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाने जा रही है...मेरे दोनों भाई जीतने जा रहे हैं"।

Maharashtra Assembly Elections के लिए अपना वोट डालने के बाद, अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने कहा "हर किसी को अपना वोट डालने का अधिकार है। लोगों को बाहर आकर अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। आज एक महत्वपूर्ण दिन है, आप एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं अंतर..."

उर्मिला मातोंडकर, सोनू सूद और फरहान अख्तर ने किया मतदान

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने सभी से समाज की भलाई के लिए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान करने का आग्रह भी किया। अभिनेत्री-राजनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो में वह मतदान केंद्र के पास खड़ी हुई दिखाई दे रही है। उर्मिला सफेद शर्ट और भूरे रंग की पैंट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। क्लिप में, अभिनेत्री वोट डालने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्‍होंने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए फैंस को यह संदेश दिया कि उन्‍होंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कृपया अपने लिए, अपने बच्चों के लिए और अपने समाज के लिए वोट करें।'

मुंबई के शिक्षा भवन इलाके के पास देखे गए अभिनेता सोनू सूद ने भी सभी से मतदान करने का आग्रह किया। अभिनेता ने कहा कि मतदान देश के लिए महत्वपूर्ण है। अभिनेता ने कहा, "मुझे लगता है कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है और यह बहुत महत्वपूर्ण है।"

फरहान अख्तर, जोया अख्तर ने मुंबई में किया मतदान

इसके अलावा बहुमुखी प्रतिभा के धनी फरहान अख्तर,जोया अख्तर और हनी ईरानी के साथ मतदान केंद्र की ओर जाते हुए नजर आए। वोट डालने के बाद फरहान ने बाहर खड़े फोटोग्राफरों को अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। इसके बाद उन्हें यह कहते हुए सुना गया, “मैं सभी लोगों से आग्रह करूंगा कि कृपया बाहर आएं और अपना वोट डालें। शहर, राज्य और देश के नागरिक के तौर पर यह एक जिम्मेदारी है... क्योंकि मैंने कई लोगों को यह कहते सुना है कि मुंबई ऐसी है और वैसी है और जब आप उनसे पूछते हैं कि क्या आपने वोट दिया, तो वे कहते हैं 'नहीं'। तो शिकायत मत कीजिए। यह एक मौका है जब आपको नागरिक के तौर पर योगदान देना है।”

इसके बाद फरहान ने इंडस्ट्री में हुए एक बदलाव के बारे में बात की। “हमारे पास जो स्क्रीन हैं, मुझे उम्मीद है कि वे और बढ़ेंगी। हम बहुत कम स्क्रीन वाले हैं। एक इंडस्ट्री के तौर पर मेरी अपील होगी कि हम सरकार के सहयोग से और अधिक स्क्रीन बनाने की दिशा में काम करें, जहां हम अधिक कंटेंट देख सकें।”

अभिनेता अली फजल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डालने के बाद स्याही लगी अपनी उंगली दिखाई।

फिल्म निर्देशक कबीर खान ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डालने के बाद स्याही लगी अपनी उंगली दिखाई।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डालने के बाद, अभिनेत्री गौतमी कपूर ने कहा, "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे लगता है कि वोट डालना अद्भुत है। आप आज़ाद महसूस करते हैं और मुझे लगता है कि हर नागरिक के लिए वोट करना बहुत ज़रूरी है क्योंकि हर वोट बहुत बड़ा अंतर पैदा करता है। इसलिए, कृपया मतदान करें...यह बहुत महत्वपूर्ण है, हम देश को बदल सकते हैं।"

मुंबई के एक मतदान केंद्र पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डालने के बाद दिग्गज अभिनेत्री शुभा खोटे वापस लौटीं।

मुंबई के एक मतदान केंद्र पर #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए वोट डालने के बाद अभिनेत्री निकिता दत्ता अपनी स्याही लगी उंगली दिखाती हुईं।

मुंबई के एक मतदान केंद्र पर #MaharashtraElections2024 के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपना वोट डाला।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डालने के बाद, संगीतकार विशाल ददलानी ने कहा "मैं आपसे अपील करता हूँ कि कृपया आकर वोट करें। यह हास्यास्पद है कि हमें आपसे अपील करनी पड़ रही है कि आकर अपना वोट डालें। यह आपका राज्य है, आपका देश है, अगर देश के लिए प्यार है तो कृपया आकर अपना वोट डालें। ग्रामीण महाराष्ट्र में मतदान करने की इच्छा है।"

अभिनेता राजकुमार राव ने मुंबई में किया मतदान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डालने के बाद मुंबई के एक मतदान केंद्र से अभिनेता राजकुमार राव निकलते हुए। उन्होंने कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण है (मतदान करना)। सभी लोग, कृपया बाहर निकलें और मतदान करें। यह मतदान का दिन है, यह बहुत महत्वपूर्ण है।"

बता दें कि महाराष्ट्र की 288 और झारखंड में दूसरे चरण के तहत 38 विधानसभा सीटों पर आज (20 नवंबर) मतदान हो रहा है। सभी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें यह बयां करने के लिए पर्याप्त है कि वो मतदान को लेकर उत्साहित हैं। वहीं, 23 नवंबर को दोनों राज्यों के नतीजों की घोषणा होगी। इसी दिन यह साफ हो जाएगा कि सूबे में किसकी सरकार बनने जा रही है।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article