इलेक्शन

शिवसेना (UBT) के शीर्ष नेताओं ने विधायकों और संभावित उम्मीदवारों से की मुलाकात, उद्धव ठाकरे के सीएम बनने किया दावा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टियों के बीच तैयारियां तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, शिवसेना (UBT) के शीर्ष नेताओं ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने विधायकों और संभावित उम्मीदवारों से बृहस्पतिवार शाम को मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के दिग्गज नेता आदित्य ठाकरे, अनिल देसाई और संजय राउत भी मौजूद रहे।

Image

UBT के शीर्ष नेताओं ने विधायकों और संभावित उम्मीदवारों से की मुलाकात

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maharashtra Assembly Election: शिवसेना (UBT) के शीर्ष नेताओं ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने विधायकों और संभावित उम्मीदवारों से बृहस्पतिवार शाम को मुलाकात की। आदित्य ठाकरे, अनिल देसाई और संजय राउत सहित वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा विधायकों और संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक की। पार्टी उम्मीदवारों को विधानसभा चुनावों के बारे में निर्देश दिए गए और प्रचार के साथ-साथ नामांकन पत्र भरने के दौरान उन्हें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, यह भी बताया गया। विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

MVA को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता- अनिल परब

उधर, एक कार्यक्रम में शिवसेना (UBT) नेता अनिल परब ने कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (MVA) को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता और दावा किया कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री होंगे। ठाकरे के करीबी सहयोगी और शिवसेना (यूबीटी) के विधान पार्षद परब ने कहा कि एमवीए को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। और एमवीए (सरकार) के मुख्यमंत्री उद्धव साहेब होंगे। जब उद्धव साहेब मुख्यमंत्री बनेंगे, तो बांद्रा ईस्ट से विधायक उनके साथ होंगे।’’ परब ने यह भी कहा कि युवा शिवसेना (यूबीटी) नेता वरुण सरदेसाई बांद्रा ईस्ट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

इस बीच, एमवीए में शामिल कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि 20 से 25 ऐसी सीटें हैं जिनको लेकर एमवीए के घटक दलों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक दावे किये गए हैं। उन्होंने कहा कि इन सीट की सूची समाधान के लिए प्रत्येक पार्टी के आलाकमान को भेजी जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में पटोले ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की बातचीत में एमवीए के नेताओं की बृहस्पतिवार को निर्णायक बैठक हुई।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article