LIVE

Maharashtra Election 2024 Voting Updates: महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म, 58.22% हुई कुल वोटिंग; जानें वोटिंग से जुड़ा हर अपडेट सबसे पहले

आयुष सिन्हाUpdated Nov 20, 2024, 18:09 IST

Maharashtra Election 2024 (महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वोटिंग) Voting Updates: महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज मतदान होगा। इस चुनाव में जहां सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) को सत्ता में शानदार वापसी की उम्मीद है। महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीट पर मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे समाप्त होगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Maharashtra Election 2024 Voting Updates: महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म, 58.22% हुई कुल वोटिंग; जानें वोटिंग से जुड़ा हर अपडेट सबसे पहले
Maharashtra Election 2024 Voting Updates: महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म, 58.22% हुई कुल वोटिंग; जानें वोटिंग से जुड़ा हर अपडेट सबसे पहले

Maharashtra Election 2024 (महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वोटिंग) Voting Updates: महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज मतदान हो रहा है। इस चुनाव में जहां सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) को सत्ता में शानदार वापसी की उम्मीद है। महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीट पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे समाप्त होगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी
  • दोपहर 1 बजे तक 32.18% मतदान दर्ज किया गया
  • महायुति और एमवीए के बीच मुख्य मुकाबला
  • 23 नवंबर को होगी विधानसभा चुनाव की मतगणना
  • कुल 4,136 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज
  • महाराष्ट्र में कुल 1,00,186 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग




Watch Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024 Exit Poll Result Streaming: Here


Jharkhand Election 2024 Voting Updates

NOV 20, 2024 17:26 IST

मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ किया मतदान

NOV 20, 2024 17:13 IST

महाराष्ट्र चुनाव : श्रीरामपुर में शिवसेना उम्मीदवार की कार पर अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी

महाराष्ट्र के श्रीरामपुर में बुधवार को तड़के तीन अज्ञात लोगों ने शिवसेना उम्मीदवार भाऊसाहेब कांबले की कार पर कथित तौर पर गोलीबारी की। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने अशोक चीनी मिल के पास कांबले की कार को निशाना बनाया। हालांकि, गोलियां कार और कांबले को नहीं लगीं।
NOV 20, 2024 16:52 IST

हम विकास की राजनीति कर रहे हैं: शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के लोग राज्य सरकार द्वारा पिछले ढाई साल में किए गए कार्यों से खुश हैं और महायुति विकास की राजनीति कर रही है।
NOV 20, 2024 16:44 IST

सलमान खान ने डाला वोट

NOV 20, 2024 16:33 IST

श्रद्धा कपूर ने डाला वोट

NOV 20, 2024 16:10 IST

गायिका पलक मुच्छल और उनके पति और संगीतकार मिथुन ने डाला अपना वोट

NOV 20, 2024 15:30 IST

राज्य के विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र का भविष्य करेंगे तय : शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र का भविष्य तय करेंगे। पुणे जिले के बारामती शहर में वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान पवार ने कहा कि सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा, "यह चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह महाराष्ट्र का भविष्य तय करेगा। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे घरों से बाहर निकलें और मतदान करें।" पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "यह अच्छी बात नहीं है कि महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत पूर्वोत्तर के छोटे राज्यों से कम है।" उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को नाना पटोले और सुप्रिया सुले के कथित 'वॉयस नोट' के साथ आरोप लगाया था कि राज्य विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने के लिए 'बिटकॉइन' को भुनाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने दावा किया था कि इससे स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने पर गंभीर सवाल खड़ा होता है।
NOV 20, 2024 15:28 IST

अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर डाला वोट

NOV 20, 2024 15:19 IST

जलगांव से बीजेपी उम्मीदवार ने किया मतदान

NOV 20, 2024 14:32 IST

एक्टर रणबीर कपूर ने किया मतदान

NOV 20, 2024 14:26 IST

राज ठाकरे ने मुंबई के माहिम निर्वाचन क्षेत्र में बेटे अमित के लिए वोट डाला

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को अपने बेटे अमित के लिए वोट डाला जो मुंबई की माहिम विधानसभा सीट से पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। बाद में ठाकरे ने संवादाताओं से कहा कि पिछले पांच वर्षों में मत प्रतिशत कम रहा है और उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से निकलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मतदान न करना कोई विकल्प नहीं हो सकता। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें अपने बेटे के लिए मतदान करके कैसा लगा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, यह एक अच्छा (एहसास) था। मनसे अध्यक्ष के साथ उनकी पत्नी शर्मिला और बेटी उर्वशी भी थीं।
NOV 20, 2024 13:51 IST

महाराष्ट्र में दोपहर 1 बजे तक कितना मतदान हुआ?

NOV 20, 2024 13:28 IST

अभिनेत्री रकुलप्रीत ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए की वोटिंग

NOV 20, 2024 13:26 IST

प्रफुल्ल पटेल का दावा- 175 सीटों के आस-पास जीतेगी महायुति

NOV 20, 2024 13:26 IST

फिल्म निर्देशक राकेश रौशन ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए वोट डाला

NOV 20, 2024 12:50 IST

गुलजार और उनकी बेटी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए डाला वोट

NOV 20, 2024 12:08 IST

महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे तक कितना मतदान हुआ?

NOV 20, 2024 12:05 IST

मतदान करने के बाद क्या बोले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस

NOV 20, 2024 12:02 IST

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने फिर सरकार बनाने का किया दावा

वोट डालने के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "आज लोकतंत्र का त्योहार है और सभी को इसमें भाग लेना चाहिए और वोट देना चाहिए और इससे महाराष्ट्र, लोकतंत्र मजबूत होगा। लोग 2019 में जो हुआ उसे नहीं भूले हैं, जनादेश महायुति के लिए था लेकिन महायुति सरकार नहीं बना सकी। लोगों ने उनके (महा विकास अघाड़ी) 2.5 साल के शासन को देखा है और हमारे 2.5 साल के शासन को भी देखा है। हमने वह विकास शुरू किया जो उन्होंने रोक दिया था। हमने लाडली बहना सहित कई योजनाएं शुरू कीं... महायुति भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।"
NOV 20, 2024 11:57 IST

महाराष्ट्र: मॉक पोल के दौरान हिंगोली में 21 ईवीएम बदली गईं

महाराष्ट्र के हिंगोली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव अधिकारियों ने 'मॉक पोल' के दौरान खराब पाए जाने के बाद 21 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को बदल दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इससे संबंधित मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा। मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली जिले के बासमठ, हिंगोली और कलमनुरी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सुबह मतदान शुरू होने से पहले जिले के हर बूथ पर मतदान का 'मॉक ड्रिल' किया गया। अधिकारी ने बताया, "इस मॉक ड्रिल के दौरान 21 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) खराब पाई गईं, जिसके बाद उनकी जगह नई ईवीएम लगाई गईं। इससे संबंधित बूथों पर मतदान प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा।" अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक बासमठ में 7.12 प्रतिशत और कलमनुरी विधानसभा क्षेत्र में 5.78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।