Jharkhand Election 2024 Voting : झारखंड में दूसरे चरण की 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग समाप्त, आखिरी चरण का मतदान प्रतिशत रहा 67.59 फीसदी
Jharkhand Election 2024 (झारखंड विधानसभा चुनाव वोटिंग) Voting updates : झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण में कुल 81 विधानसभा सीटों में से 38 पर मतदान हो रहा है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और विपक्ष के नेता एवं भाजपा उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी सहित 528 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है। कुल 14,218 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था।
Jharkhand Election 2024 Voting : झारखंड में दूसरे चरण की 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग समाप्त, आखिरी चरण का मतदान प्रतिशत रहा 67.59 फीसदी
झारखंड चुनाव: उम्मीदवार का पक्ष लेने के आरोप के बाद पीठासीन अधिकारी को हटाया गया
कहां कितना मतदान हुआ?
मतदान के पहले छह घंटों में गोड्डा में 50.27 प्रतिशत, देवघर में 49.83 प्रतिशत, हजारीबाग में 48.62 प्रतिशत, गिरिडीह में 48.01 प्रतिशत, साहिबगंज में 47.51 प्रतिशत और धनबाद में 43.16 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक सबसे कम, 42.52 प्रतिशत मतदान बोकारो में हुआ। कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 60.79 लाख महिलाएं और 147 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
