इलेक्शन

Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी उम्मीदवार लिस्ट जारी, 23 नामों पर लगी मुहर

Maharashtra congress candidate list: कांग्रेस की दूसरी उम्मीदवार लिस्ट महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी हो गई है इसमें 23 कैंडिडेट के नाम फाइनल हो गए हैं।

Image

महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी उम्मीदवार लिस्ट जारी

Maharashtra congress candidate list: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों को टिकट दिया है गौर हो कि कांग्रेस ने अभी तक 71 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, पहली लिस्ट में 48 और दूसरी लिस्ट में तेइस उम्मीदवार घोषित किए हैं।कांग्रेस की इस दूसरी लिस्ट में मुंबई की तीन सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

इनमें कांदिवली, चारकोप और कोलीवाडा साइन शामिल हैं, कांदिवली ईस्ट से कालू बढ़ेलिया को उम्मीदवार बनाया गया है तो चारकोप से यशवंत जयप्रकाश सिंह इसके अलावा साइन कोलीवाडा सीट से गणेश कुमार यादव कांग्रेस प्रत्याशी हैं वहीं नागपुर साउथ से गिरीश पांडव को टिकट दिया है।

तीनों पार्टियां 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले कहा कि तीनों पार्टियां 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी शिवसेना नेता संजय राउत ने भी इस बात पर सहमति जताई है, गौर हो कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे और सभी 288 सीटों के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article