इलेक्शन

Madhya Pradesh Election: वाजपेयी से लेकर मोदी सरकार तक में मंत्री रहे प्रहलाद सिंह पटेल की प्रतिष्ठा इस बार दांव पर, नरसिंहपुर से हैं मैदान में

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 28, 2023, 08:51 PM IST

Madhya Pradesh Prahlad Singh Patel Narsinghpur Election 2023 Profile: प्रहलाद सिंह पटेल का जन्म मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में हुआ है। पढ़ाई भी मध्य प्रदेश से ही हुई। प्रहलाद पटेल ने जबलपुर के गवर्नमेंट साइंस कॉलेज से पढ़ाई की है। पेश से प्रहलाद सिंह पटेल वकील हैं।

Image

नरसिंहपुर से चुनावी मैदान में है प्रहलाद सिंह पटेल

Madhya Pradesh Prahlad Singh Patel Narsinghpur Election 2023 Profile: इस बार भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का मुकाबला और दिलचस्प बना दिया। भाजपा ने अपने कई सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। इन्हीं में से एक हैं प्रहलाद सिंह पटेल जो मोदी सरकार में मंत्री में हैं और दमोह सीट से सांसद भी हैं। प्रहलाद सिंह पटेल को बीजेपी ने नरसिंहपुर से टिकट दिया है।

कौन हैं प्रहलाद सिंह पटेल

प्रहलाद सिंह पटेल का जन्म मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में हुआ है। पढ़ाई भी मध्य प्रदेश से ही हुई। प्रहलाद पटेल ने जबलपुर के गवर्नमेंट साइंस कॉलेज से पढ़ाई की है। पेश से प्रहलाद सिंह पटेल वकील हैं। प्रहलाद सिंह पटेल लोधी जाति से संबंध रखते हैं।

प्रहलाद सिंह पटेल का राजनीतिक कैरियर

प्रहलाद सिंह पटेल राजनीति में शुरू से ही बीजेपी और आरएसएस से जुड़े रहे। छात्र राजनीति से होते हुए संसद तक पहुंचे और अटल सरकार से लेकर मोदी सरकार तक में मंत्री रहे हैं। प्रहलाद सिंह पटेल को उमा भारती का करीबी माना जाता रहा है। पहली बार 1989 में 9वीं लोकसभा के लिए चुने गए और फिर 1996 में 11वीं लोकसभा (दूसरा कार्यकाल), 1999 में बालाघाट से 13वीं लोकसभा (तीसरा कार्यकाल), 2014 में 16वीं लोकसभा (चौथा कार्यकाल) और 2019 में दमोह से 17वीं (पांचवां कार्यकाल) के लिए चुने गए। 2003 में अटल सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री (कोयला मंत्रालय) की जिम्मेदारी मिली। 2004 में प्रहलाद पटेल कमलनाथ के खिलाफ छिंदवाड़ा से उतरे थे, लेकिन वहां से वो हार गए थे। 2005 में जब उमा भारती बागी बनी तो प्रहलाद पटेल भी उनके साथ हो लिए। बाद में बीजेपी में लौट आए। 2019 में जीते तो मोदी सरकार ने उन्हें अपनी कैबिनेट में शामिल कर लिया।

प्रहलाद सिंह पटेल की संपत्ति

प्रहलाद सिंह पटेल ने नरसिंहपुर से नामांकन भरने के दौरान बताया कि उनके पास नकद के रूप में एक लाख रुपये हैं। वहीं सेविंग अकाउंट में 6.30 लाख और पत्नी के पास 6.42 लाख रुपये हैं। साथ ही 105 तोला सोना और 12 किलो चांदी उनके पास है। चीनी मिल में 28 लाख के शेयर हैं। साथ ही प्रहलाद पटेल के पीएफ के खाते में 16 लाख और 15 लाख रुपये की एलआईसी है। एक रिवाल्वर, एक राइफल भी उनके पास है। प्रहलाद सिंह पटेल के पास कुल 2 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी के पास 4.20 करोड़ की संपत्ति है।

किसके साथ है टक्कर

कांग्रेस ने प्रहलाद सिंह पटेल के खिलाफ लाखन सिंह पटेल को चुनाव मैदानी में उतारा है। नरसिंहपुर बीजेपी का गढ़ रहा है। हालांकि केंद्रीय मंत्री होने के नाते प्रहलाद पटेल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। लाखन सिंह पटेल, वर्तमान विधायक जालम सिंह पटेल के भाई हैं। लाखन सिंह पटेल और जालम सिंह पटेल के पिछली बार मुकाबला हुआ था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article