Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कल 17 नवंबर को मतदान होना है। मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार, मध्य प्रदेश के 230 निर्वाचन क्षेत्रों में 5.6 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 2.88 करोड़ पुरुष मतदाता और 2.72 करोड़ महिला मतदाता हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कुल 22.36 लाख युवा पहली बार मतदान करेंगे।
मताधिकार के लिए अपने मतदान केंद्र को जानना बेहद जरूरी है। अगर आप अपने मतदान केंद्र के बारे में नहीं जानते हैं, तो उसे ढूंढने के आसान तरीके भी मौजूद हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आप किस तरह अपना मतदान केंद्र ढूंढ़ सकते हैं।
ऐसे ढूंढ़ें अपना मतदान केंद्र
-https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं, सबसे ऊपर दाएँ हिंदी विकल्प पर क्लिक करें।
-"अपने मतदान केंद्र और अधिकारी को ढू़ंढ़ें" पर क्लिक करें, आप दूसरे पेज पर पहुंच जाएंगे।
-इस पेज पर अपा EPIC नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर सर्च पर क्लिक करें।
-स्क्रीन पर आपका मतदान केंद्र और ऑफिसर का नाम आ जाएगा।
अगर आपके पास EPIC नंबर नहीं है तो क्या करें? तो EPIC नंबर प्राप्त करने के लिए इन चरणों का अनुसरण करें।
- https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं
-वेबसाइट के ऊपर दाईं ओर "मतदाता सूची में खोजें" ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
-स्क्रीन पर दिख रहे फॉर्म में अपना राज्य दर्ज करें और भाषा चुनें
-अपना पहला नाम और उपनाम जोड़ें, अपने रिश्तेदार का पहला नाम और उपनाम जोड़ें
-अपनी जन्मतिथि और लिंग जोड़ें।
-अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें, कैप्चा कोड दर्ज करें। सर्च पर क्लिक करें
-आपका विवरण और EPIC नंबर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
वोटर आईडी कार्ड ले जाना जरूरी
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में वोट डालने के लिए वोटर आईडी कार्ड ले जाना जरूरी है। पहचान पत्र के साथ ही आप मतदान कर पाएंगे। इसलिए मतदान करने से पहले सभी तैयारी कर लें और देख लें कि कहीं कुछ रह तो नहीं गया है।
