इलेक्शन

MP BJP Lok Sabha Candidate List 2024: मध्यप्रदेश बीजेपी लोकसभा की 5 सीटों पर भी ऐलान, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 13, 2024, 10:21 PM IST

MP BJP Lok Sabha Candidate List 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की दूसरी लिस्ट में मध्यप्रदेश की 5 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है, देखें किसको कहां से मिला टिकट।

Image

मध्यप्रदेश बीजेपी लोकसभा की 5 सीटों पर भी ऐलान

Madhya Pradesh BJP Lok Sabha Candidate List 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है इनमें मध्यप्रदेश की बाकी बची 5 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान (MP BJP Lok Sabha Candidate) किया गया है, इस लिस्ट के मुताबिक इंदौर से शंकर लालवानी और उज्जैन से अनिल फिरोजिया को टिकट दिया गया है तो बालाघाट से भारती पारधी और धार से सावित्री ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है।

वहीं राज्य की अहम और सुर्खियों में रही सीट छिंदवाड़ा लोकसभा सीट की बात करें को बीजेपी ने इस सीट पर विवेक बंटी साहू पर भरोसा किया है और उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

क्रम संख्य लोकसभा सीटबीजेपी प्रत्याशी नाम
1-छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू
2- इंदौर शंकर लालवानी
3-बालाघाटभारती पारधी
4-धारसावित्री ठाकुर
5-उज्जैनअनिल फिरोजिया

इंदौर से शंकर लालवानी वहीं उज्जैन से अनिल फिरोजिया

प्रदेश की एक और अहम सीट की बात करें तो इंदौर से शंकर लालवानी वहीं उज्जैन से अनिल फिरोजिया को उम्मीदवार बनाया गया है।

बालाघाट से भारती पारधी और धार से सावित्री ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है।

BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बनी सहमति

गौर हो कि सोमवार को दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। जिसमें लोकसभा उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन किया गया वहीं बीजेपी की पहली सूची में देशभर की 195 संसदीय सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था, अब इस लिस्ट के बाद मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं।

बीजेपी के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशियों के एलान का भी इंतजार

बीजेपी के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशियों के एलान का भी इंतजार है हालांकि कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर चुकी है, लेकिन इसमें मध्य प्रदेश के एक भी प्रत्याशी का नाम शामिल नहीं था पर अब ये माना जा रहा है क कांग्रेस भी जल्‍द दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article