इलेक्शन

मध्य प्रदेश चुनाव 2023: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, इसमें PM मोदी समेत हैं ये नेता

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 27, 2023, 05:33 PM IST

Madhya Pradesh BJP Star Campaigners List: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेता इसमें शामिल हैं। यहां लिस्ट देखें।

Image

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रचारकों की लिस्ट पीएम मोदी समेत कई नेता

Madhya Pradesh BJP Star Campaigners List: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया गया है। नीचे लिस्ट देखेंः-

mp BJP Star Campaigners

मध्यप्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी के प्रचारकों की लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मध्य प्रदेश के दौरे पर सतना पहुंचे हैं। उधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अपनी पारंपरिक बुधनी सीट से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे खुद को शिवराज मानें और राजनीतिक जीवन में किए गए कल्याणकारी कार्यों के आधार पर उनकी जीत सुनिश्चित करें। उनका मुकाबला बुधनी के सलकनपुर कस्बे के निवासी कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रम मस्ताल से है, जिन्होंने 2008 के टेलीविजन धारावाहिक ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में लोकप्रियता हासिल की थी।

चौहान ने कहा कि मैं यहां भाषण देने नहीं आया हूं, बल्कि आपको यह बताने आया हूं कि आप सभी यहां शिवराज बनकर चुनाव लड़ रहे हैं। आप यहां से मेरी जीत सुनिश्चित करें और मैं राज्य के बाकी हिस्सों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करूंगा। चौहान ने कहा कि उन्होंने सच्चे दिल से लोगों की सेवा की और महिलाओं और लड़कियों के जीवन में बदलाव सुनिश्चित किया, सिंचाई सुविधाएं प्रदान कीं, सड़कों का निर्माण किया तथा उनके दुख-दर्द में उनके साथ खड़े रहे। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article