Lormi CG Chunav Result 2023 Live: लोरमी सीट बीजेपी सांसद अरुण साव आगे,

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Dec 3, 2023, 11:19 AM IST

Lormi CG (Chhattisgarh) Chunav Election Result 2023: मुंगेली जिले की लोरमी विधानसभा सीट से बीजेपी ने लोकसभा सांसद अरुण साव को चुनावी समर में उतारा है। उन्हें कांग्रेस के थानेश्वर साहू चुनौती दे रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) के प्रत्याशी धरमजीत सिंह ने इस सीट पर जीत का पताका लहराया था।

Lormi CG (Chhattisgarh) Chunav Election Result 2023: छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के नतीजे आज आ जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी और अब रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इस बार के विधानसभा चुनाव में कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। प्रदेश की लोरमी विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हैं। मुंगेली जिले की लोरमी विधानसभा सीट से बीजेपी ने लोकसभा सांसद अरुण साव को चुनावी समर में उतारा है। उन्हें कांग्रेस के थानेश्वर साहू चुनौती दे रहे हैं। खास बात यह है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) के प्रत्याशी धरमजीत सिंह ने इस सीट पर जीत का पताका लहराया था। इस जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी ने इस बार सागर सिंह बैस को चुनावी मैदान में उतारा है।

Lormi Vidhansabha seat

बीजेपी उम्मीदवार और लोकसभा सांसद अरुण साव लोरमी विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

क्रमांक प्रत्याशी पार्टीवोट परिणाम
1अरुण साव भाजपा आगे
2थानेश्वर साहू कांग्रेस पीछे
3 सागर सिंह बैसजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पीछे

2018 चुनाव के नतीजे

2018 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के धरमजीत सिंह को 67,742 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के तोखन साहू के खाते में 42,189 वोट आए थे। जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी और उसके उम्मीदवार को 16,669 वोट मिले थे। धरमजीत सिंह ने 25,553 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। लोरमी विधानसभा सीट बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है और यहीं से सांसद अरुण साव को बीजेपी ने चुनावी रण में उतारा है।

क्या कहते हैं पुराने परिणाम

लोरमी विधानसभा सीट के पिछले 3 चुनावों के नतीजों पर नजर डालें, तो हर बार दूसरी पार्टी को जीत मिली है। 2008 में कांग्रेस ने यहां से जीत दर्ज की थी। कांग्रेस धरमजीत सिंह ने बीजेपी के उम्मीदवार जवाहर साहू को 4,989 मतों के अंतर से हराया था। 2013 के चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी तोखन साहू को जीत मिली थी। तोखन साहू ने कांग्रेस के उम्मीदवार धरमजीत सिंह को जोरदार मुकाबले में मात दी थी। 2018 के चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर धरमजीत सिंह जेजेपी का हाथ थाम लिया और उसकी टिकट पर ही जीतकर विधानसभा पहुंचे।

End of Feed