लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस मुख्यालय में जश्न, आप के कार्यालय में सन्नाटा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 4, 2024, 06:13 PM IST

Loksabha Election Result 2024, Loksabha Chunav Parinam 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के मुख्यालय में धूम देखने को मिल रही है। वहीं दिल्ली में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Loksabha Election Result 2024, Loksabha Chunav Parinam 2024: लोकसभा चुनाव के वोटों की काउंटिंग जारी है। नतीजे जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं हार जीत स्पष्ट होती जा (Loksabha Election Result) रही है। वहीं बीते वर्ष लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन (Lok sabha Election Result) किया है। लोकसभा चुनाव के मतगणना के बीच दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मुख्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिल (Loksabha Election Result) रहा है। कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की धूम देखने को मिल (Loksabha Chunav Parinam) रही है। वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद आप के कार्यालय में सन्नाटा छाया हुआ है।

Loksabha Election Result 2024, Lok Sabha Election Result 2024.

Loksabha Election Result 2024: कांग्रेस के मुख्यालय में जश्न

कांग्रेस मुख्यालय पर धूम

कई राज्यों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए एआईसीसी कार्यालय के बाहर ढोल और नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही है। जबकि पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता नाच-गाकर जश्न मना रहे हैं। मतगणना के शुरुआती रुझान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीद से विपरीत प्रदर्शन को दर्शाते हैं जो अपने गढ़ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में भारी नुकसान का सामना करता दिख रहा है।

आम आदमी पार्टी कार्यालय में सन्नाटा

राउज एवेन्यू स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। रुझानों के अनुसार दिल्ली में पार्टी के चारों उम्मीदवार पीछे हैं। दिल्ली की सभी सात सीट पर भाजपा आगे है। दिल्ली में पार्टी की संभावित जीत को लेकर भाजपा मुख्यालय में भी जश्न मनाने का दौर पहले ही शुरू हो चुका है।

End of Feed