लोकसभा के पहले फेज में योगी, ममता, नीतीश की परीक्षा, यूपी-बिहार, बंगाल की इन सीटों पर होगी वोटिंग

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2024, 01:45 PM IST

Phase 1 Constituencies wise polling date Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में इस बार 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। 81 दिनों तक चलने वाले चुनाव पर नजर रखने एवं सुरक्षा देने के लिए 1.5 करोड़ सुरक्षाकर्मियों एवं चुनाव अधिकारियों की तैनाती रहेगी।

Phase 1 Constituencies wise polling date Loksabha Election 2024: लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। इन सभी सीटों के लिए 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में मतदान होगा और चुनाव नतीजे 4 जून को घोषित होंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद से देश भर में आचार संहिता लागू हो गई है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गत शनिवार को बताया कि इस बार कुल 97 करोड़ वोटर्स हैं। चुनाव में इस बार 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। करीब 81 दिनों तक चलने वाले चुनाव पर नजर रखने एवं सुरक्षा देने के लिए 1.5 करोड़ सुरक्षाकर्मियों एवं चुनाव अधिकारियों की तैनाती रहेगी। चुनाव में 1.82 करोड़ वोटर पहली बार वोट करेंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इस दिन 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 21 राज्यों की ये 102 सीटें इस प्रकार हैं-

Loksabha Election 2024

पहले चरण में 19 अप्रैल को पड़ेंगे वोट।

तमिलनाडु -39

1-तिरुवन्नामलाई

2-श्रीपेरंबदुर

3-नमक्कल

4-वेल्लोर

5-चेन्नई मध्य

6-तेनकासी

7-धर्मपुरी

8-चेन्नई ऊत्तर

9-कृष्णागिरी

10-तिरुवल्लुर

11-पेरम्बलुर

12-इरोड

13-कल्लाकुरिची

14-तिरुनेलवेली

15-करूर

16-रामनाथपुरम

17-थूथुकुडी

18-शिवगंगा

19-विरुधुनगर

20-कोयंबटूर

21-तंजावुर

22-सेलम

23-नीलगिरी

24-माइलादुत्रयी

25-थेनी

26-विलुप्पुरम

27-अराकोणम

28-कांचीपुरम

29नागपट्टिनम

30-पोलाची

31-तिरूपूर

32-चेन्नई दक्षिण

33-कुड्डालोर

34-चिदंबरम

35-तिरुचिरापल्ली

36-कन्याकुमारी

37-डिंडीगुल

38-मदुरै

39-अरणि

राजस्थान-12

40-सीकर

41-चुरू

42-झुनझुनू

43-बिकानेर

44-गंगानगर

45-जयपुर

46-जयपुर ग्रामीण

47-अलवर

48-दौसा

49-नागौर

50-करौली-धौलपुर

51-भरतपुर

उत्तर प्रदेश-8 सीट

52-सहारनपुर

53-कैराना

54-मुजफ्फरनगर

55-बिजनौर

56-नगीना

57-मुरादाबाद

58-रामपुर

59-पीलीभीत

मध्य प्रदेश-6 सीट

60-सीधी

61-शहडोल

62-जबलपुर

63-मांडला

64-बालाघाट

65-छिंदवाड़ा

उत्तराखंड-5 सीट

66-टिहरी गढ़वाल

67-अल्मोड़ा

68-नैनीतील-उधमसिंह नगर

69-हरिद्वार

70-गढ़वाल

महाराष्ट्र-5 सीट

71-रामेटक

72-नागपुर

73-भंडारा-गोंदिया

74-गढ़चिरौली-चिमूर

75-चंद्रापुर

असम-5 सीट

76-सोनितपुर

77-तेजपुर

78-काजीरंगा

79-डिब्रूगढ़

80-लखीमपुर

81-जोरहट

बिहार-4 सीट

82-जमुई

83-गया

84-नवादा

85-औरंगाबाद

पश्चिम बंगाल-3 सीट

86-कूच बिहार

87-जलपाईगुड़ी

88-अलीपुरद्वार

अरुणाचल प्रदेश-2 सीट

89-अरुणाचल पूर्व

90-अरुणाचल पश्चिम

मेघालय-2 सीट

91-तुरा

92-शिलॉंग

मणिपुर-2 सीट

93-आउटर मणिपुर

94-इनर मणिपुर

पुडुचेरी-1 सीट

95-पुडुचेरी

अंडमान निकोबार-1 सीट

96-अंडमान निकोबार

छत्तीसगढ़-1 सीट

97-बस्तर

जम्मू कश्मीर-1 सीट

98-उधमपुर

लक्षद्वीप-1 सीट

99-लक्षद्वीप

मिजोरम-1 सीट

100-मिजोरम

नगालैंड-1 सीट

101-नगालैंड

सिक्किम-1 सीट

102-सिक्किम

त्रिपुरा-1 सीट

त्रिपुरा पश्चिम

इन सीटों पर दिग्गजों की होगी परीक्षा

लोकसभा की 102सीटें सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों तक फैली हुई हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तराखंड की सीटों पर भी वोट पड़ेंगे। यानी कि इन सीटों पर सीएम योगी, नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, एकनाथ शिंदे, एमके स्टालिन की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच है। भाजपा ने अपने लिए मिशन 370 और एनडीए के लिए 400 पार का लक्ष्य तय किया है। तो वहीं इंडिया गठबंधन इस बार चुनाव में पूरे दम खम के साथ उतरा है।

End of Feed