चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस के चीफ ने ललकारा, 'ये मोदी की व्यक्तिगत-नैतिक हार है'

Lok Sabha Result 2024 : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत हार है। ये उनकी राजनैतिक और नैतिक हार है। बीजेपी ने बार-बार एक चेहरे पर वोट मांगा, जिसे जनता ने नकार दिया।

Lok Sabha Result 2024 : लोकसभा चुनाव के मतों की गणना जारी है। सभी को अंतिम अपडेट का बेसब्री से इंतजार है। ताजा अपडेट के मुताबिक, एनडीए गठबंधन को 293 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। वहीं, इंडिया गठबंधन 231 सीटों पर आगे चल रही है। खासकर, उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां बीजेपी और उनकी सहयोगी पार्टियों को बुरी तरह झटका लगा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सभी को चौंका दिया है। उधर, इंडिया गठबंधन के लिए सकारात्मक परिणाम आता देख कांग्रेस पार्टी खासा उत्साहित है। कांग्रेस पार्टी और सहयोगी पार्टियों पर भरोसा जताने वाली जनता जनार्दन का आभार जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये हिंदुस्तान के आवाम की जीत है। लोगों ने नफरत की राजनीति को नकारते हुए मुहब्बत की राजनीति को तरजीह दी है।

congress Chief Mallikarjun Kharge

कांग्रेस प्रेस कॉंफ्रेस

खरगे ने कहा कि आज देश में चुनाव के रिजल्ट आए हैं वो जनता के रिजल्ट हैं जनता और लोकतंत्र की जीत है। हमने कहा था कि हमारी लड़ाई जनता बनाम नरेंद्र मोदी है। हम जनता के द्वारा दिए गए जनाधार को स्वीकार करते हैं। इस बार जनता ने किसी एक पार्टी को जनादेश नहीं दिया है। इस बार जनता ने मोदी को आइना दिखाया है। ये पीएम नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत हार है। ये उनकी राजनैतिक और नैतिक हार है। बीजेपी ने बार-बार एक चेहरे पर वोट मांगा, जिसे जनता ने नकार दिया।

End of Feed