अखिलेश के गढ़ में 'बाबा का बुलडोजर', रोड शो के बाद गरजे CM योगी; बोले- सपा को दी जानी चाहिए इस गलती की सजा

Lok Sabha Election 2024: एक ओर जहां BJP सत्ता में बने रहने की कोशिश में लगी है तो वहीं विपक्ष लगातार कोशिश कर रहा है कि मोदी सरकार को सत्ता से दूर कर परिवर्तन की लहर ला सके। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। इस बीच मैनपुरी में योगी आदित्यनाथ ने रोड शो किया, जिसमें लोगों का हुजूम दिखा।

CM Yogi in Mainpuri: लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण का मतदान पूरा हो चुका है। सभी सियासी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंकने में जुटी हुई हैं, उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर तीसरे चरण में मतदान होना है, जिसमें समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाली मैनपुरी सीट भी शामिल है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मैनपुरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रदेश के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के पक्ष में रोड शो किया।

CM Yogi Adityanath in Mainpuri

CM योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में किया भव्य रोड शो।

जगह-जगह मुख्यमंत्री के रथ पर हुई पुष्प वर्षा

यह रोड शो मैनपुरी शहर के क्रिश्चियन कालेज तिराहे से शुरू होकर करहल रोड के महाराणा प्रताप चौक पर नवनिर्मित महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ सम्पन्न हुआ। रोड शो के दौरान जनता ने जगह-जगह मुख्यमंत्री के रथ पर पुष्प वर्षा की। रथ पर मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह, कन्नौज से विधायक एवं मंत्री असीम अरूण, मंत्री संदीप सिंह, भोगांव से विधायक रामनरेश अग्निहोत्री भी मौजूद थे। आर्य समाज परिसर से भावंत चौराहे तक रोड शो में सड़कों पर दर्जनों बुलडोजर खड़े रहे।

End of Feed