Lok Sabha Elections Voting: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की 102 सीटों पर डाले जायेंगे वोट, ये हैं अहम सीटें

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 19, 2024, 12:11 AM IST

Lok Sabha Elections 2024 Voting: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और भूपेन्द्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई, और द्रमुक की कनिमोई शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और अधिक सीटें जीतने के लिए प्रयास कर रहा है
  2. विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक चुनावों में लगातार हार के बाद वापसी की उम्मीद कर रहे हैं
  3. मतदान सुबह सात बजे शुरू हो कर शाम छह बजे तक चलेगा

Lok Sabha Elections 2024 Voting: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को मतदान शुरू होने के साथ ही विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद होने जा रहा है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर मतदान होगा।पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में विधानसभा चुनाव भी होंगे।

Lok Sabha Election First Phase Voting

पहले चरण में इन राज्यों में डाले जायेंगे वोट

निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हो कर शाम छह बजे तक चलेगा। आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है। इन मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

End of Feed